गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा घोषित ICSC इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में गोरखपुर के होनहार छात्र मनन मित्तल ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि से पूरे शहर में गर्व और खुशी का माहौल है।

मनन मित्तल, जो लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के छात्र हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर और आशीर्वाद देकर अपनी खुशी जाहिर की।
मनन के पिता आलोक मित्तल, जो पेशे से व्यवसाई हैं, ने बताया कि उनके बेटे ने पहले भी हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और अब इंटरमीडिएट में भी दूसरा स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मनन की इस सफलता के पीछे उसकी निरंतर मेहनत और परिवार का सहयोग रहा है।
मनन मित्तल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया।

