गोरखपुर। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी जीआरपी) संदीप कुमार मीणा ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल रेलवे […]
गोरखपुर। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी जीआरपी) संदीप कुमार मीणा ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल रेलवे स्टेशन परिसर का बारीकी से जायजा लिया, बल्कि प्लेटफार्मों, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स के साथ-साथ ट्रेनों के अंदर भी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। स्टेशन के आसपास के परिसर में भी उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर सघन निरीक्षण किया।
एसपी संदीप मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को चौकन्ना रहने और हर यात्री व वस्तु की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन और ट्रेनों में जांच की जा रही है।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन, जो एक प्रमुख जंक्शन है, वहां पर इस तरह की सुरक्षा तैयारियां यह सुनिश्चित करती हैं कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।