टाटा नगर थावे एक्सप्रेस का गोरखपुर कैंट तक हो विस्तार – रवि किशन
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को संसद में टाटा नगर थावे एक्सप्रेस के विस्तार के लिए मांग की। इस ट्रेन का कई स्टेशनों पर विस्तार होने के लिए सांसद ने आवाज उठाई है।
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज मैने संसद में कई जिलों के यात्रियों के लिए थावे टाटानगर एक्सप्रेस को पडरौना, तमकुही रोड, कप्तांगज सहित गोरखपुर कैंट तक इसके विस्तार के लिए आवाज उठाई है।
सांसद ने कहा कि अगर इस ट्रेन का विस्तार इन जगहों तक होता है तो पूर्वाचल के उन लोगों को लाभ मिलेगा जो जमशेदपुर में रह रहे है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों का आर्थिक विकास भी बढ़ेगा।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक गति से आगे बढ़ रहा है। देश का इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ था। आज हर क्षेत्र में देश आगे है।
सांसद ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में आज भारतीय रेल ने विश्व में पहचान बनाई है। उन क्षेत्रों में भी रेल ने पहुंच बनाई गई जो आजादी के बाद से पिछड़े थे। वंदे भारत, भारत गौरव ट्रेन सहित इस सरकार ने ट्रेनों के विस्तार में अदभुत कार्य किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
टाटा नगर थावे एक्सप्रेस का गोरखपुर कैंट तक हो विस्तार – रवि किशन
टाटा नगर थावे एक्सप्रेस का गोरखपुर कैंट तक हो विस्तार – रवि किशन गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को संसद में टाटा नगर थावे एक्सप्रेस के विस्तार के लिए मांग की। इस ट्रेन का कई स्टेशनों पर विस्तार होने के लिए सांसद ने आवाज उठाई है। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


