जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज से चकबंदी में दूसरे की भूमि करा लिया अपने नाम
कोर्ट के आदेश पर एक दर्जन से अधिक लोगो पर जालसाजी का केस दर्ज
गोरखपुर/सहजनवा ।
गीडा थाना क्षेत्र के हरैया में जालसाजी ने एक व्यक्ति के निजी भूमि का फर्जी दस्तावेज और फर्जी सुलहनामा लगाकर अपने नाम से दर्ज कराने के बाद दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दिया । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 13 जालसाजों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है । मिली जानकारी से रिजवान अहमद पुत्र स्व मोहम्मद हाशिम निवासी हरैया थाना गीडा का आराजी संख्या 745 में आधा के हिस्सेदार है । जो 35 डिसमिल है । शेष भूमि आधा में से साढ़े सत्रह डिसमिल 3 मार्च 2009 में बैनाम कराया था ।चकबंदी के दौरान जालसाजों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेज पर कुछ लोगो का फर्जी हस्ताक्षर बना कर फर्जी सुलहनामा चकबंदी अधिकारी को पेश कर भूमि को अपने नाम दर्ज कराकर दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दिया । पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया । कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पारस यादव, विंदेश्वरी यादव, राम बहाल, अब्दुल कलाम, अनवर अली, आलमगीर, सुलतान, समसुद्दीन, मल्लू, पुरुषोत्तम मिश्रा, जाकिर, साजिद के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर जांच कर रही है ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह
जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज से चकबंदी में दूसरे की भूमि करा लिया अपने नाम
जालसाजों ने कूटरचित दस्तावेज से चकबंदी में दूसरे की भूमि करा लिया अपने नाम कोर्ट के आदेश पर एक दर्जन से अधिक लोगो पर जालसाजी का केस दर्ज गोरखपुर/सहजनवा । गीडा थाना क्षेत्र के हरैया में जालसाजी ने एक व्यक्ति के निजी भूमि का फर्जी दस्तावेज और फर्जी सुलहनामा लगाकर अपने नाम से दर्ज कराने […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


