- कांवरिया भक्तों तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अभिनंदन,शत्रुघ्न कसौधन
गोला । नगर पंचायत गोला के भगवान रसिक बिहारी स्थित पक्का घाट मां सरयू के पावन तट पर अपने साथी शिव भक्तों के साथ भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कांवरिया शिव भक्तों को तिलक लगाकर और उनके ऊपर पुष्प वर्षा तथा महाप्रसाद का विरतण कर किया स्वागत अभिनंदन।
इस मौके पर बोल बम और हर हर महादेव के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।बता दें कि सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव शंकर का पूजा अर्चना और जल अर्पण करने कार्यक्रम शुरू हो जाता है कांवरिया जत्था द्वारा कावरों में जल भरकर क्षेत्र के शिवालयों और देवालयों पर बोलबम नारों के साथ पहुंचकर जल अर्पित किया जाता है।सावन के तिसरे सोमवार के दिन गोला क्षेत्र में स्थित पतित पावनी मां सरयू के तट पर रविवार की देर रात से ही कांवरियों के समूह द्वारा जल भरने का काम किया गया और जल भरकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों पर पहुंचकर हर हर महादेव और बोल बम के नारों के बीच जलाभिषेक किया जाता है।इसी क्रम में तिसरे सोमवार को भक्तों ने शिव मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक किया।स्वागत के पश्चात भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री शत्रुघ्न कसौधन ने भगवान से सभी की मंगल कामना की प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान शिव शंकर माँ पार्वती मां सरयू सहित सभी देवी देवता गण लोगों को सुख समृद्धि और रक्षा व शांति प्रदान करें।इस अवसर पर सभासद रमाशंकर सभासद प्रतिनिधि सोमनाथ गुप्ता डॉ राजेश जायसवाल आकाश जायसवाल सरवन गुप्ता ऋषिकेश साहनी अनिल कुमार अर्जुन सोनकर महेंद्र सोनकर रिंकू चौधरी सदन कन्नौजिया मारकंडे गुप्ता बबलू सोनकर अमरनाथ जायसवाल बेचन वर्मा सहित अधिक संख्या में शिव भक्त शामिल रहे।
कांवरिया भक्तों तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अभिनंदन,शत्रुघ्न कसौधन
कांवरिया भक्तों तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अभिनंदन,शत्रुघ्न कसौधन गोला । नगर पंचायत गोला के भगवान रसिक बिहारी स्थित पक्का घाट मां सरयू के पावन तट पर अपने साथी शिव भक्तों के साथ भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कांवरिया शिव भक्तों को तिलक लगाकर और उनके ऊपर पुष्प वर्षा तथा […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


