कष्ट झेलने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है-कमलेश पासवान
भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपके चुनने से मुझे बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे देश में काम करने का मौका मिला है। जीवन मे कष्ट झेलने वाला मानव ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है। इसकी मिशाल मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार व शिखर गुप्ता है। जो हजारो महिलाओं को रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे है।
श्री पासवान रविवार को क्षेत्र के साई धाम खड़ेसरी मे आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जो काम विधायक राजेश त्रिपाठी (मुक्तिपथ) ने किया है, वह काफी लोकप्रिय है, लोग मुक्तिपथ को देखना चाहते हैं। कार्यक्रम स्थल से ही सैकड़ों महिलाओं को मोबाइल के जरिए भाजपा का सदस्य बनवाया। राज्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य देश में 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। सरकार महिलाओं को अचार बनाना, पापड़ बनाना, सिलाई सिखाना जैसे घरेलू रोजगार के लिए ट्रेनिंग देकर स्वालंबी बना रही है। मोदी जी की सपना है कि जो महिलाएं सिर्फ घरों में चौका बेलना तक सीमित न रहे, उन्हे घरों से बाहर निकाल कर ट्रेनिंग देकर रोजगार का साधन प्रदान करें। अध्यक्षता कर रहे विधायक राजेश त्रिपाठी ने बेटी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि चिल्लूपार मे 10 सडकों करीब 100 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव गया है। इसके बन जाने से आवागमन मे काफी आसानी होगी। आयोजक जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व समाजसेवी पूनम गुप्ता ने आभार जताया। संचालन अभिषेक राय ने किया। इस दौरान निखिल राजा सिंह, नेहा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, राजीव पाण्डेय, प्रशांत शाही, अष्टभुजा सिंह, पंकज, अरविंद पाण्डेय, आनंद तिवारी, सुरेश राय आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
कष्ट झेलने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है
कष्ट झेलने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर अच्छा कार्य करता है-कमलेश पासवान भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) केन्द्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आपके चुनने से मुझे बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के साथ ही पूरे देश में काम करने का मौका मिला है। जीवन मे कष्ट झेलने […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


