मनोविज्ञान विभाग में छात्रों ने प्रसन्नता के भावों को रंगोली के माध्यम से दर्शाया
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वियादलय के ४३वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 23.08.2024 से एक सप्ताह तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आज मनोविज्ञान विभाग में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . रंगोली प्रतियोगिता का थीम “प्रसन्नता का प्रतिविम्ब” रखा गया जिसके अंतर्गत छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से प्रसन्नता के भाव को विभिन्न पहलुओं के द्वारा प्रदर्शित किया . पोस्टर प्रतियोगिता का थीम “रैगिंग एवं साइबर बुल्ल्यिंग के मनोवैज्ञानिक प्रभाव” था , जहाँ छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से इसके दुष्प्रभावों को दिखाया. रैगिंग एवं साइबर बुल्ल्यिंग के परिणामस्वरुप युवायों में एवं आत्मघाती विचार की बढती प्रवृति, अवसाद , कॉलेज ड्राप जैसी घटनाओं को पोस्टर द्वारा इंगित किया
इन प्रतियोगिताओ में एम.ए. प्रथम एवं द्रितीय तथा बी.ए. पंचम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता दी , जिसमे विशेष रूप से तहरीम, शिवानन्द, समीक्षा , पल्लवी, सोम्या, रिनी, पलक आदि ने अपना योगदान दिया
मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. धनञ्जय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में अभिसारी एवं सृजनात्मक चिंतन का विकास होता है . अधिष्ठाता, छात्र कल्याण , प्रो अनुभूति दूबे ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही सामाजिक परिवर्तन में अग्रिम भूमिका निभाते हैं, छात्रों में ऐसी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक चेतना का उद्भव होता है
मनोविज्ञान विभाग के तत्वाधान में डॉ गरिमा सिंह एवं डॉ रश्मि रानी ने इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन सम्पन्न कराया . विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने इसमें अपनी महतवपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया
Trending
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी

