नगर पंचायत महिला के कर्मियों को एसडीएम ने बांटा रेनकोट
गोला: नगर पंचायत बड़हलगंज के तीस महिला कर्मियों को नवागत उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने बारिश से बचने के लिये रेनकोट वितरित किया।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
गुरुवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में नगरपंचायत कर्मियों को रेनकोट का वितरण करते हुये नवागत उपजिलाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि बारिश के मौसम में सफाई करना काफी कठिन होता है, ऐसे में चेयरमैन प्रीति उमर व उनके प्रतिनिधि महेश उमर का महिला कर्मियों के सुविधा का ख्याल रखना सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इस दौरान तहसीलदार बृजमोहन शुक्ल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में काफी कदम भी उठा रही है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, ईओ शिवकुमार, सभासद दीपक शर्मा, सुरेश उमर, सतीश पांडेय, धर्मेंद्र तिवारी, राजन मिश्रा, सुनील कुमार, अरविंद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






