चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में संवर रहा है बड़हलगंज – राजेश त्रिपाठी
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूरा प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है और चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में नगर पंचायत बड़हलगंज विकास के पथ पर अग्रसर है।
विधायक श्री त्रिपाठी ने बड़हलगंज में अन्नपूर्णा मन्दिर के पास निर्मित हो रहे नाला निर्माण के शिलान्यास और चरण पादुका कुटी परिसर में निर्मित फ़ौवारा के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये उक्त उदगार व्यक्त किया।
इसके पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत पूजनोपरांत कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर ईओ रामसमुख, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद रवि साहनी, राकेश राय, सुनील यादव, राजीव मिश्र, दीपक शर्मा, जीतेन्द्र पासी, संजय सोनकर, सुदीप वर्मा, सभासद प्रतिनिधि अमूल्य चंद चतुर्वेदी, ऋषि चन्द, रामदास मद्धेशिया, लक्ष्मण साहनी, लिपिक सुनील कुमार, विपुल कुमार, भाजपा नेता आनन्द त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, सन्तोष जायसवाल, अनूप जायसवाल, हरपाल नागवानी, धीरेन्द्र तिवारी, अनिल जायसवाल, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, अजीत राव, प्रकाश पाण्डेय, मोहन पुजारी, मनमोहन पटवा, श्रीराम मद्धेशिया, हरिश्चंद्र सोनी, कृष्ण कुमार गुप्त, पवन यादव, अमरनाथ यादव, बबलू तिवारी, उमेश यादव, हिमांशु गौड़, विकास गौड़, सोनू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Trending
- द्वितीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में किया गया सुंदरकांड एवं भंडारें का आयोजन
- बरेली के डॉ सत्य पाल आर्य बने भारतीय वन सेवा अधिकारी: संघर्ष और अटूट संकल्प की मिसाल
- बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन गोरखपुर द्वारा अधिवेशन एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन
- भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार
- गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने
- ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल

