आनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
गोला।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आनलाइन हाजिरी के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के द्वितीय चरण में दो दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा जिसमें आज गुरुवार को बीआरसी गोला के प्रांगण में काशीनाथ तिवारी एवम् मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विद्यालय समय के उपरांत लाइन हाजिरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें गोला विकास खंड के सभी न्याय पंचायतों नीबी, परसिया, भर्रोह, रानीपुर, विशुनपुर राजा , गोपालपुर, बनवरपार , ककरही , चिलवा, पकड़ी के शिक्षकों द्वारा पंक्तिबद्ध होकर असहमति कॉलम में हस्ताक्षर किए। यह अभियान शुक्रवार को भी चलेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक इकाई गोला के अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी ने कहा कि आनलाइन हाजिरी का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक इसे सरकार वापस न ले ले। शिक्षकों की तमाम जरूरी मांगे न मानकर सरकार यह शिक्षकों पर थोपना चाहती है उसे स्वीकार नहीं है। पुरानी पेंशन, प्रोन्नति, स्थानांतरण , उपार्जित अवकाश , कैशलेश चिकित्सा आदि प्रमुख मुद्दे है पहले सरकार इसका समाधान करे।। शिक्षक एकजुट रहे और हर संघर्ष के लिए तैयार रहे संघ उनकी सभी जटिल समस्याओं के निदान के लिए सदैव तैयार है। सरकार द्वारा आनलाइन हाजिरी थोपे जाने वाली योजना का विरोध जारी रहेगा। ब्लॉक मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक साथी धैर्य रखेंगे हमारे विरोध को सरकार दमन करने के लिए तमाम हथकंडे अपना सकती है लेकिन हमे अडिग और एकजुट रहना होगा। समाज के बौद्धिक लोग भी हमारे साथ हैं।यह योजना पूर्ण रूप से अव्योहारिक है। संघटन अपने शिक्षक साथियों के दम पर इसे निष्फल करेगा।
इस अवसर पर उपेंद्र कुमार मिश्र, जैनेंद्र दुबे, रामनयन शुक्ल, नीलम राय, उपेंद्र दुबे, रणधीर सिंह, रवींद्र यादव, अनिल मिश्र, उपेंद्र दुबे, अरविंद तिवारी, अनिता यादव, राजेश्वरी देवी, दिवाकर सिंह, कंचन गुप्ता, रीता राय, समीक्षा मिश्र, मृत्युंजय राय, वेद प्रकाश यादव, अनिल भारती आदि तमाम शिक्षक उपस्थित रहें।
Trending
- आज का राशिफल 08.06.2026
- बड़हलगंज में 43 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू
- मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
- आज का राशिफल 07.06.2026
- विश्व पर्यावरण दिवस पर नवल्स नेशनल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- भक्ति रस में डूबा बालाजी मंदिर दरबार, सुंदरकांड एवं भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- पत्रकारों की सुविधा के लिए प्रधान ने लगवाया इन्वर्टर
- पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

