ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत.
परिजनों ने लापरवाही का लगाया डॉक्टर पर आरोप
गोरखपुर। शुक्रवार की रात बेतियाहाता इलाके के एक हास्पिटल में आप्रेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिवारीजनों ने सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पीड़ित परिवार डॉक्टर की लापरवाही से मौत की बात कहते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा रही है।
जानकारी के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सूरजकुंड निवासी सीताराम का बेटा 19 साल का राजकुमार बंगलौर में रहता था वह एक महीने पहले घर लौटा था। इस दौरान वह दुर्घटना में घायल हुआ था। परिवार के लोगों ने बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। गले में गांठ बनने की वजह से बीआरडी के डॉक्टर ने एम्स में रेफर किया था। सीताराम के परिवार ने वहां दिखाया था लेकिन आप्रेशन के लिए पैसा ना होने की वजह से वह घर लौट आए थे। इसके बारे में जब माधोपुर कालीमंदिर समिति के लोगों को जानकारी हुई तो उन लोगों ने आपरेशन के लिए दस हजार इकट्ठा कर परिवार को दिया। तब बेतियाहाता स्थित एक अस्पताल में राजकुमार का शुक्रवार की रात में आपरेशन हुआ। परिवारीजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से गले की नश कट गई। खून का रिसाव बंद नहीं हुआ और मौत हो गई। और डॉक्टर फरार हो गए और पुलिसवालों ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम करीब चार बजे शव लेकर पीएम हाउस से निकले और सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम कर दिया।
ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत.
ऑपरेशन के बाद युवक की हुई मौत. परिजनों ने लापरवाही का लगाया डॉक्टर पर आरोप गोरखपुर। शुक्रवार की रात बेतियाहाता इलाके के एक हास्पिटल में आप्रेशन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर जा रहे परिवारीजनों ने सूरजकुंड ओवरब्रिज पर शव रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


