गोरखपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फुकर विरोध जताया .और सरकार से मांग किया कि बार-बार पाकिस्तान का नाम आता है .पाकिस्तान और आतंकवाद पर सरकार कार्रवाई करें.
और ठोस निर्णय ले सरकार ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार का कोई आतंकी हमला न हो.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन में मंगलवार को आतंकी हमला हुआ.आतंकियों के हमले के शिकार हो गए.इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए. इस आतंकी हमले से लेकर पूरे देश में शोक की लहर है.
जगह-जगह विरोध प्रदर्शन, और कार्रवाई की मांग हो रही है.
आतंकी हमले से आहट गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की.
राज्य वर्धन मंत्री एबीवीपी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में श्रद्धालु पर आतंकी हमला हुआ. यह दुखद है, जिनकी मृत्यु हुई है ,उनके प्रति हमारी संवेदना है .और सरकार से हम मांग करते हैं की, बार-बार पाकिस्तान का नाम आता है. आतंकवाद को जड़ से सरकार मिटाए ,और कोई ठोस कदम उठाएं सरकार , ताकि आने वाले समय में आतंकी हमला ना हो, और आतंकी हमला करने से पहले बार-बार लोग सोचे की मैं जीवित रह पाऊंगा कि नहीं”.