पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव हत्या की आशंका
बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) क्षेत्र के ओझवली गांव मे 18 वर्षीय युवक निखिल गौड़ का नीब के पेड़ पर लटकता शव मिलने से गांव मे अफरा तफरी मच गई। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां मीरा देवी ने कुछ व्यक्तियों पर हत्या का संदेह जताते हुए तहरीर दी है। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक औझवली गांव निवासी गिरिजेश गौड़ का पुत्र निखिल गौड़ शनिवार की रात अधियारा खेत देखने गया था। काफी देर तक निखिल का इंतजार करने के बाद उसकी मां मीरा देवी खेत की तरफ गई और जब टार्च जलाई तो नीब के पेड़ पर निखिल को लटका देखा। मृतक निखिल गांव के एक डीजे चलाने वाले व्यक्ति के पास काम करता था। निखिल के पिता गिरिजेश अधिया पर खेत लेकर किसानी कार्य करते हैं। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।.
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

