प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
गोरखपुर।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलन कोचिंग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिकी और रसायन विज्ञान विभाग के पीजी के कुल 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो अनिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ तूलिका मिश्रा, और डॉ राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में बॉटनी के 46 और माइक्रोबायोलॉजी के 4 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार में शानदार प्रदर्शन किया। एलन समूह द्वारा जल्द ही इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र -छात्राओं को दो वर्ष का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरे वर्ष उन्हें विषय विशेषज्ञ के रूप में अलग-अलग जगहों पर अच्छे पैकेज पर नियुक्ति दी जाएगी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो आलोक गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि अच्छी संख्या में चयन होगा।
प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
प्लेसमेंट ड्राइव में 58 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलन कोचिंग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, भौतिकी और रसायन विज्ञान विभाग के पीजी के कुल 58 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो अनिल द्विवेदी ने बताया कि विभाग की प्लेसमेंट […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


