दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल ने एलन कोचिंग, चेन्नई (दक्षिण क्षेत्र) के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया।
प्लेसमेंट ड्राइव में वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के कुल 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके बाद छात्रों द्वारा अपने चुने हुए विषयों पर प्रेजेंटेशन किया गया और अंत में एलन समूहों के प्रबंधक द्वारा व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया।
एलन समूह छात्रों का चयन कर उन्हें 2 साल के लिए प्रशिक्षित करेंगे, और फिर तीसरे वर्ष में उन्हें उच्च वेतन पर अध्यापन कार्य में लेंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में गोरखपुर विश्वविद्यालय के आठ विद्यार्थियों का चयन एलन ग्रुप द्वारा किया गया। ये सारे ही विद्यार्थी वनस्पति विज्ञान विभाग से चयनित किए गए हैं। इन विद्यार्थियों को 3.6 लाख रुपया प्रति वर्ष देने के साथ ही एक ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा। उसके बाद उनको कम से कम 22 लाख सालाना की सैलरी पर नियुक्त किया जाएगा ।
एलन ग्रुप में क़रीब 150 शिक्षकों को इस समय एक करोड़ से ज़्यादा की सैलरी दी जा रही है और न्यूनतम सैलरी 30 लाख रुपये के क़रीब है ।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन की विशेष पहल के रूप में इस प्लेसमेंट ड्राइव को देखा जा रहा है।
पूरी ड्राइव में प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो आलोक गोयल, वनस्पति विज्ञान के अध्यक्ष प्रो अनिल कुमार द्विवेदी के सफल नेतृत्व तथा कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. तूलिका मिश्रा और डॉ राकेश पांडेय, डॉ सुरेंद्र गुप्ता तथा डॉ राजू गुप्ता ने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों को इस चयन पर प्लेसमेंट सेल तथा सभी शिक्षक गण विशेष रूप से आल्हादित है।
Trending
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026

