पौधा लगाकर करें उसकी परवरिश:घनानंद
गोला।उपनगर गोला के अतरौरा में पूर्व जिपंस घनानंद यादव व समाजसेवी सूरज पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओ ने पौधारोपण किया गया।
पौधरोपण की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पार्चन से की गयी।तत्पश्चात विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।पूर्व जिपंस घनानंद यादव ने बताया कि सभी को अपने घर के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी जगह में पौधा लगाकर उसकी परवरिश करनी चाहिए, जिससे घर का वातावरण और मन प्रसन्न रहता है।समाजसेवी सूरज पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान समय में सौरमंडल का संतुलन बिगड़ गया है। क्योंकि पेड़-पौधे कट रहे हैं और उनकी जगह उतने पेड़-पौधे लगाये नहीं जा रहे हैं। पेड़-पौधों के कम होने से वायुमण्डल तथा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। जलवायु में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मानव जीवन भी प्रभावित हो रहा है और छोटी आयु में ही रोग बढ़ गए हैं।
इस अवसर पर अंकित पाण्डेय,विपिन मिश्रा,सनी तिवारी,मनोज कुमार, लक्ष्मी यादव,संजय यादव,वाजिद शाह आलम,सोनू,अंशुल,आकाश आदित्य आदि मौजूद थे।
Trending
- एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच : प्रो. सत्यपाल
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में लगा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
- इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू
- गोरखपुर की इशिता शर्मा बनीं IAS, चौथे प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक
- आज का राशिफल। 08.03.2026
- बी पैक्स समितियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न
- नगर पंचायत बड़हलगंज में नाली युक्त सीसी रोड का हुआ लोकार्पण
- संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की शादी

