सहजनवा थाना क्षेत्र के ढड़ौली में 18 अप्रैल को रात्रि को 9.30 बजे के करीब बदमाशो ने लाठी डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया था। पुलिस यूट्यूबर शिल्पा यादव की तहरीर पर रामसिंह सिंह सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था,जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी।
सोमवार को थानेदार महेश कुमार चौबे, एसआई धनश्याम उपाध्याय, एसआई विनोद कुमार, एसआई संदीप चौधरी, एसआई रमेश यादव, एसआई मृत्युंजय कुमार, कास्टेबिल विकास यादव, रुद्र सिंह, सुरेंद्र रावत, संदिग्ध और वारंटियों की तलाश में गस्त पर निकले हुए थे, तभी जानकारी मिली कि हत्या में शामिल तीन अभियुक्त मुस्तफाबाद नहर पुलिया के पास मौजूद है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हिमांशु सिंह पुत्र सतेंद्र प्रताप सिंह, निवासी मुस्तफाबाद उर्फ मलउर के खिलाफ सहजनवा और गीडा थाने में दो केस दर्ज है। बृजेश यादव पुत्र जनार्दन यादव, निवासी बस्तीदेवा, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जिला संत कबीरनगर, बृजेश पुत्र महेंद्र प्रसाद, निवासी धर्मदासपट्टी, थाना सहजनवा के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के निशानदेही पर तीन रक्तरंजित डंडा, पल्सर बाइक, बरामद किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।