पोस्टमास्टर जनरल ने देवरिया मण्डल के डाक कर्मचारियो के साथ समीक्षा बैठक कर पुरस्कृत किया
गोरखपुर:पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को देवरिया मण्डल के मण्डलाध्यक्ष, उपमण्डलाध्यक्षों. मेल ओवरसियर, डाक कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया
इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वह डाकघर की बचत बैंक सेवाओं, जीवन बीमा सेवाओं, वितरण एवं स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड लेटर, पार्सल आदि बुकिंग सेवाओं, आधार नामांकन एवं अपडेशन, डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र के साथ-साथ इंडिया पोस्ट्स पेमेंट्स बैंक (आई.पी.पी.बी.) की बहुउपयोगी सेवाओं जैसे कि डोर स्टेप बैकिंग, साधारण बीमा, ए.ई.पी.एस., सी.ई.एल.सी. (बच्चों का आधार) के जरिये देवरिया डाक मण्डल के घर-घर में अपनी पहुँच बनायें और आमजन को डाक विभाग के साथ जोड़ें. पोस्टमास्टर जनरल द्वारा इस अवसर पर विभिन्न आंवटित लक्ष्यों की पूर्ति पर भी जोर दिया गया और इसके लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं कल्याण पर भी बल दिया गया.
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

