पीपीगंज के रायपुर में ग्राम प्रधान की दबंगई
पैमाइश के बाद भी नहीं होने दे रहा है निर्माण
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी बिस्मिल्लाह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 29 अगस्त को उपजिलाधिकारी कैंपियरगंज के निर्देश पर गठित टीम द्वारा चकनाली की पैमाइश किया गया पैमाइश के दौरान अगल-बगल के काश्तकार भी मौजूद रहे सबकी सहमति से पैमाइश सकुशल संपन्न हुई टीम ने निर्देशित किया कि जो भी सीमांकन किया गया वहीं पर आप निर्माण कार्य कर सकते हैं आज दिनांक 30 अगस्त को निर्माण कार्य कर रहा था तो इस दौरान ग्राम प्रधान राम अचल निषाद आकर जबरदस्ती निर्माण कर को रोकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे और जान माल धमकी भी दिया। बिस्मिल्लाह का कहना है कि ग्राम प्रधान उपजिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर रहा है और दबंगई दिखा रहा है।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

