प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर
गोरखपुर।गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुधवार को प्रेमी के घर पहुंचकर कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। उधर युवती के पहुंचने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती का पड़ोस के गांव के युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। लेकिन घर वालों के इनकार करने पर युवक ने भी शादी करने से मना कर दिया।
इधर, जानकारी होने पर युवती के घर वालों ने भी प्रेम प्रसंग को लेकर उसे डांट फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर युवती अपने घर से निकली और प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। वहां पर युवक को नहीं पाकर उसके दरवाजे पर कीटनाशक खा लिया और कुछ देर बाद अचेत होकर गिर गई। युवक के घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर
प्रेमी के घर पहुंच कर युवती ने खाई कीटनाशक दवा हालत गंभीर गोरखपुर।गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुधवार को प्रेमी के घर पहुंचकर कीटनाशक खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। उधर युवती के पहुंचने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


