प्रेमी युगल ने सरयू में लगाई छलांग, युवक की मौत गोला। थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में सरयू घाट पर शनिवार को दोपहर में प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगा दी। जिसमें ग्रामीणों ने युवती को बचा लिया लेकिन युवक डूब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी थी। युवती शव के साथ हॉस्पिटल में कार में बैठी थी।
थाना क्षेत्र के सुरदापार राजा गांव निवासी 19 वर्षीय राजकेश यादव पुत्र सुरेंद्र सुबह नौ बजे से घर से आईटीआई में प्रवेश लेने हेतु बाइक से घर से निकला। दोपहर में उसके पिता को सूचना मिली कि उसका पुत्र सरयू नदी में डूब गया। वे लोग मौके पर पहुंचे तो घाट पर शव पड़ा था। एक युवती भी वहां मौजूद थी। स्वजन युवती को लेकर कार से सरकारी अस्पताल पहुंचे। युवती ने बताया कि वह मृत युवक के बगल के गांव की रहने वाली है। उसका युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज युवक बंगलौर जाने वाला था इसलिए हम लोग मिलने के लिए घाट पर पहुंचे थे। घाट पर हम लोगों में बातचीत में तय हुआ कि हमारे परिवार के लोग हम लोगो की शादी नहीं होने देंगे इसलिए हम लोग डूब कर मर जाय। सबसे पहले मैं नदी में कूदी, हमको बचाने के लिए युवक भी नदी में कूद गया। हमें ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन वह डूब गया। युवक दो भाइयों में छोटा था। इंटर की परीक्षा पास कर बंगलौर गया था। कुछ दिन पहले इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा देने आया था। आज ही उसकी बंगलौर जाने की ट्रेन थी।
इनसेट –
प्रेमी का शव गोंद में रखकर बिलखती रही प्रेमिका गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार में अपने प्रेमी का शव गोंद में रखकर घंटों प्रेमिका बिलखती रही। वह लोगों से अपने को जान से मार देने के लिए गुहार लगा रही थी। उसका कहना था कि युवक के मर जाने के बाद अब वह क्या करेगी ? मौके पर युवती के घर का कोई स्वजन नहीं दिखा।
प्रेमी युगल ने सरयू में लगाई छलांग, युवक की मौत
प्रेमी युगल ने सरयू में लगाई छलांग, युवक की मौत गोला। थाना क्षेत्र के बारानगर गांव में सरयू घाट पर शनिवार को दोपहर में प्रेमी युगल ने नदी में छलांग लगा दी। जिसमें ग्रामीणों ने युवती को बचा लिया लेकिन युवक डूब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसका शव बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


