समर सिंह का बोलबम ‘चुवे मोर पलानी’ 3 मिलियन क्लब में शामिल
देसी स्टार समर सिंह का इस साल का पहला बोलबम गीत ‘चुवे मोर पलानी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को देखते ही देखते तीन मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल गए हैं। शिव भोलेदानी को समर्पित यह सांग बहुत ही प्यारा और भक्ति से भरपूर बनाया गया है। इस गाने को समर सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है, जिसे सुनकर हर कोई आनंदित हो जा रहा है। यह गाना बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने ऐसा परफॉर्मेंस किया है, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। इस गाने का बोल इतना सरल है कि सुनते ही आसानी से जुबान पर चढ़ जाता है। इस गाने का पिक्चराइजेशन रिच लेबल किया गया है जोकि देखने मे बहुत अच्छा लग रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह और प्रतिष्ठा ठाकुर की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने में समर सिंह बड़े बड़े बाल और दाढ़ी में भोले बाबा के भक्ति डूबे नजर आ रहे हैं।
इस बोलबम गीत में शिव भोले बाबा से गउरा पार्वती को शिकायत करते हुए दिखाया गया है। इसके वीडियो में दर्शाया गया है कि सावन के महीना में बारिश होने मड़ई में पानी टपक रहा है। जिसकी शिकायत गउरा जी महादेव से कर रही हैं। यह भक्ति सांग देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है।लिंकः https://youtu.be/pO0fnkPuMDU?si=8_dQNmp1nuvV0cBh
भोजपुरी बोलबम गीत ‘चुवे मोर पलानी’ को समर सिंह ने देसी अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में समर सिंह और एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर ने मन मोह लेने वाला परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार सुनील यादव सुरीला ने लिखा है, जबकि संगीतकार राहुल रॉकी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा, एडिटर पप्पू वर्मा, क्रिएटिव व डिजिटल हेड एस के आनन्द यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।
Trending
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
- रिश्तों का कत्ल: 16 साल के किशोर पर तीन हत्याओं का आरोप, सोते परिवार पर किया गया जानलेवा हमला
- आज का राशिफल 22.06.2026
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–157 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘योग से निरोग’ का संदेश
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय हाई स्कूल नवापार में हुआ योगाभ्यास
- काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बांधों की मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

