समोसा पनीर खाकर सोए भाई बहन सुबह हुई उनकी मौत
गोरखपुर ।गीडा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन का दिन एक भाई और उसकी बहन के लिए मौत का दिन बन गया। दोनों रात में समोसा और पनीर खाकर सोए थे। मंगलवार की सुबह दोनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 21 साल है। उसका नाम पूजा था। उसके भाई का नाम विकास था। विकास 15 साल का था। दोनों बेलघाट थाना क्षेत्र के मूल निवासी हैं। गीडा में किराये का कमरा लेकर रहते थे। बताया जा रहा है कि भाई-बहन बिस्किट बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों रात में समोसा और पनीर खा कर सोए। भोर में तीन बजे पेट में दर्द होने के बाद दोनों डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। आराम होने पर दोनों घर लौट आए। मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस प्रथम दृष्टया भाई-बहन की मौत की वजह फूड प्वाइजनिंग मान रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर पड़ोसी हैरान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि समोसे और पनीर में ऐसा क्या हो सकता है जिससे जानलेवा फूड प्वाइजनिंग हो जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

