संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिला एक युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
कैम्पियरगंज/गोरखपुर: बरगदही गाँव के बरई टोले के पश्चिम सिवान में बने एक मकान के अन्दर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिली | परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल|
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरई टोला निवासी विन्देश्वरी सिंह का भान्जा अंगद सिंह पुत्र रवीन्द्र जो कि अपनी पत्नी व माँ के साथ गाँव के सिवान में बने अपने मकान में रहता था जिसने अज्ञात कारणों से बीती रात फन्दे से लटक कर अपनी जान दे दी जबकि वहीं बगल में ही पत्नी और एक 6 वर्षीय लड़का भी सो रहे थे! परन्तु उन्हें घटना के समय कुछ भी ज्ञात नहीं हो सका और जब पत्नी पूर्णिमा जगी तो पति को विस्तर पर न पाकर ढूंढने लगी और जब बगल में देखा तो फन्दे से लटकती हुई पति की लाश मिली| वहीं पत्नी ने बताया कि हमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी और नवरात्रि के दृष्टिगत कल हम लोगों ने बाजार से आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी भी की परन्तु न जाने क्या ऐसा हुआ कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया | इस तरह की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है|सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मछली गांव चौकी इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह मय फ़ोर्स लाश को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुटे।
Trending
- मुख्यमंत्री योगी के लिए यूपी सरकार का नया अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर सेवा में शामिल
- आनंद मार्ग संस्था ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन
- आज का राशिफल. 09.03.2026
- एनएसएस युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच : प्रो. सत्यपाल
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार में लगा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
- इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का व्यापार जगत में व्यापक असर, विशेष कर इलेक्ट्रिक बाजार में दिखना शुरू
- गोरखपुर की इशिता शर्मा बनीं IAS, चौथे प्रयास में हासिल की 26वीं रैंक
- आज का राशिफल। 08.03.2026

