स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी और उगी जंगली घांस, बीमारीयों को दे रही न्योता
गोला।गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पिछे गंदगी का अम्बार लगा है। अस्पताल परिसर में उगी जंगली घस दिवारों पर चढ़ कर छत को छू रही है। लेकिन यहां के अधिक्षक महोदय को यह सब दिखाई नही दे रहा है। इसमें पनप रहे डेंगू और मलेरिया के मच्छर यहां इलाज कराने आनेवाले मरीजों को और बीमार बनाने के लिए आतूर है। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य ग्रामीण मिशन के तहत अक्सर स्वक्षता अभियान चला कर सरकारी, गैर सरकारी यहां तक कि गांवों के गलियारों तक की सफाई करा रही है। ताकि कचरे से पनपने वाली बीमारियों से लोग बच सके लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोला जो सभी मरीजों को सफाई की नसीहत देता है। वह खुद गंदगी से भरा है। गोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां दवा कराने के लिए हर रोज क्षेत्र के सैकड़ो मरीज आते रहते हैं। अस्पताल के अंदर तो साफ सफाई अच्छी है। लेकिन बाहर गंदगी का अम्बार लगा है। अस्पताल के ठीक पिछे कचरे का ढेर लगा है। इतना ही नहीं अस्पताल के बगल में बड़ी बड़ी जंगली घास उगी है। जो दिवाल पकड़ कर छत पर चढ़ रही है। इतना ही नहीं सफाई के अभाव में दिलवालों में घास और छोटे छोटे पौधे उग रहे हैं। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।इन कचरो और घासों में पनप रहे मच्छर कही सबको स्वस्थ रखने वालों को ही नऽ बीमार कर दे।
इस बारें में जब केन्द्र प्रभारी डा. अमरेंद्र ठाकुर से बात कीया तो उन्होंने कहा कि इस की पहले सफाई हुई थी बारिश की वजह से घास जम गई है। इसे साफ करा दिया जायेगा.

