शिक्षक अभिभावक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली में शिक्षक अभिभावक एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को उनके ही स्थानीय भाषा में अनेक प्रकार के खेल खिलौने के बारे में जानकारी दिया। बच्चों को हमेशा समय से स्कूल भेजें। सरकार की शिक्षा उपयोगी विभिन्न योजनाओं में से एक बाल वाटिका जो आंगनबाड़ी से संबंधित है। जिनका कार्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा से ही है। इसमें 3 से 6 वर्ष के नामांकित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा शिक्षा देने का कार्य करना है। जिससे प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार हो सके और सरकार की शैक्षिक योजनाएं फलीभूत हो।जिन बच्चों का आधार कार्ड अभी नहीं बना है वह अभिभावक अपने बच्चों का आधार कार्ड अवश्य बनाएं और बच्चों को समय से स्कूल भेजें। धर्मेंद्र कुमार राव, अर्चना जायसवाल, सरिता देवी, राम किशुन सिंह, संतोष कुमार, प्रियंका मौर्या, रीता सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
- रिश्तों का कत्ल: 16 साल के किशोर पर तीन हत्याओं का आरोप, सोते परिवार पर किया गया जानलेवा हमला
- आज का राशिफल 22.06.2026

