- प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली
गोरखपुर । प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। कार में बैठकर उसने महिला को वीडियो कॉल किया। फिर कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार देर रात की गुलरिहा के सरैया पेट्रोल पंप के पास की है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत गाड़ी के पास पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गाड़ी से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को कार से तमंचा भी मिला है
शाहपुर के खजांची चौक का अखिलेश शर्मा उर्फ छोटू (23) एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। वह 2 बेटियों का पिता था। परिजनों ने कहा- महिला की 3 शादी कर चुकी है। अब उसने अखिलेश को अपने जाल में फंसाया था। रुपयों के लिए अखिलेश को ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया है।
परिजनों का कहना है कि महिला खुद को अखिलेश की पत्नी बताती थी।
महिला ने बना लिए थे वीडियो
पुलिस का कहना है कि अखिलेश की कुछ समय पहले खजनी की महिला से जान पहचान हुई थी। इस बीच दोनों के संबंध गहरे हो गए और महिला ने अखिलेश का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। पिछले कुछ समय से यवक काफी परेशान चल रहा था।
महिला ने पहले भी 3 युवकों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया था। अखिलेश चौथा युवक था, जो उसकी जाल में फंसा था। तंग आकर उसने मंगलवार की देर रात महिला को कॉल किया। पहले दोनों में जमकर बहस हुई, फिर अखिलेश ने खुद को गोली मार ली।
अखिलेश के परिवार वाले इस घटना से सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब महिला की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है।
पड़ोसियों का कहना है कि अखिलेश एक सीधा-सादा और मेहनती युवक था। उसकी अचानक आत्महत्या ने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहा था। कॉलोनी के लोगों ने उसे कई बार परेशान देखा था, लेकिन उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली
प्रेमिका से बात करते-करते युवक ने कनपटी पर तमंचा से मार ली गोली गोरखपुर । प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। कार में बैठकर उसने महिला को वीडियो कॉल किया। फिर कनपटी पर तमंचा रखकर गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


