छात्र ने की खुदकुशी
गोरखपुर।कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया चौराहा निवासी एक छात्रा ने शनिवार की रात में दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
भाई की सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची कैंट पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। दो बार उसे असफलता मिल चुकी थी। पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसके मोबाइल को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया चौराहा निवासी मनोज साहनी की 22 वर्षीय बेटी श्वेता साहनी शनिवार की रात अपने माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चली गई। वह सुबह जब समय से नहीं उठी तो उसका भाई प्रवीण सुबह करीब 8.30 बजे उसके कमरे की तरफ गया बाहर से आवाज लगाने लगा लेकिन कमरे के अंदर से किसी तरह की आहट नहीं मिली। खिड़की से देखा तो श्वेता छत की कुंडी में लगे पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर लटक रही थी। शोर मचाने पर उसके माता-पिता पहुंचे। परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और कैंट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इन्जिनियरिंग कालेज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने फारेंसिक टीम को सूचना दी। टीम पहुंची और शव को पंखा से उतरवार पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। छात्रा का मोबाइल फारेंसिक टीम अपने साथ लेकर गई। पुलिस की जांच में छात्रा के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, नीट की तैयारी कर रही थी श्वेता घरवालों के मुताबिक श्वेता नीट की तैयारी कर रही थी। दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिता मनोज साहनी ईंट भठ्ठे पर सम्पर्क कर ईट बेचने के साथ ही जमीन का कारोबार करते हैं। पिता मनोज बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए विदेश भेजने की तैयारी में थे। आसपास के लोगों का कहना है कि श्वेता घर से बाहर कम ही निकलती थी। श्वेता से दो भाई में दूसरे नम्बर की थी। भाई हैं बड़ा भाई प्रिंस दो माह पहले मर्चेंट नेवी में ट्रेनिंग करने गया है। छोटा भाई प्रवीण घर पर रहकर पढ़ाई करता है। इंजीनियरिंग कालेज चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से मोबाइल मिला है जो कब्जे में लिया गया है।
छात्र ने की खुदकुशी
छात्र ने की खुदकुशी गोरखपुर।कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया चौराहा निवासी एक छात्रा ने शनिवार की रात में दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में छत की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। भाई की सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची कैंट पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


