थाना गीडा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा
तीन अभियुक्त गिरफ्तार , दो बाल अपचारी न्यायालय प्रस्तुत कब्जे से चोरी की प्लम्बरिंग सामग्री बरामद
गोरखपुर।थाना गीडा पुलिस ने चोरी की एक महत्वपूर्ण घटना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा० किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरी टैब क्रोम पॉलिश (टोटियाँ) बरामद की हैं। मामला थाना गीडा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 664/2025 से संबंधित है। बरामदगी को देखते हुए मामले में धारा 317(2) भा.न्या.सं. भी बढ़ा दी गई है।
जानकारी के अनुसार 18 नवंबर 2025 को वादी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनका गोदाम लगभग 15 दिनों से बंद था। इसी अवधि में गोदाम में रखी पीतल की टोटियाँ एवं प्लम्बरिंग सामग्री चोरी कर ली गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और कम समय में चोरी का खुलासा कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं इतिहास
पिन्टू गुप्ता पुत्र अशोक कुमार, निवासी पिपरौली बाजार, थाना गीडा, जिनके विरुद्ध इससे पहले भी मारपीट एवं चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
गणेश पुत्र नागेन्द्र सिंह, निवासी कालेसर, थाना गीडा, जिन पर पूर्व में भी मारपीट व अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है।
संजय गुप्ता पुत्र सीताराम, निवासी पिपरौली बाजार, जिनका नाम इसी चोरी के मुकदमे में सामने आया।
टैब क्रोम पॉलिश (टोटियाँ) से भरी दो बोरी बरामद कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया जहां से जेल भेज दिए गए

