प्रयागराज
यूपी बार कौंसिल चुनाव से जुड़ी खबर,
कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से होगी शुरू,
कौंसिल के इतिहास में पहली बार चुनाव से पहले मतदाता अधिवक्ताओं की डिग्रियों और शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया है,
इनमें सबसे पहले निवर्तमान सदस्यों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों व डिग्रियों का सत्यापन हुआ और सभी के प्रपत्र सही पाए गए हैं,
इस बार दो लाख 49 हजार 808 मतदाता कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे,
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन – 14 से 19 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच – 20 व 21 नवंबर
नाम वापसी – 27 नवंबर तक
प्रत्याशियों की अंतिम सूची – 28 नवंबर
- मतदान (चार चरणों में)
- पहला – 16 व 17 जनवरी
- दूसरा – 20 व 21 जनवरी
- तीसरा – 27 व 28 जनवरी
- चौथा – 30 व 31 जनवरी

