विधायक ने कार श्रृंगार प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन
बड़हलगंज गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने शनिवार को सिधुआपार में कार श्रृंगार शो रूम का उद्घाटन सिद्ध पीठ मदरिया कुटी के महंत श्रीशदास जी महाराज के साथ किया। _भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष द्वारा संचालित शो रूम कार श्रृंगार का वैदिक रीति से हुए पूजा पाठ के उद्घाटन करते हुए राजेश त्रिपाठी ने कहा कि मोदी योगी की नीतियों के चलते आज देश का सामान्य आदमी भी दो पहिया, चार पहिया लेने में सक्षम हो रहा। इन गाड़ियों को किफायती मूल्य में टिकाऊ श्रृंगार सामग्री यह प्रतिष्ठान उपलब्ध कराए। उन्होंने अपनी शुभाकामनाएं दी। महंत श्रीशदास जी महाराज ने चन्दन पांडेय को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वयंसिद्ध मुहूर्त में शो रूम का उद्घाटन खुद की सार्थकता सिद्ध करे, यही हमारा अशीष है। शो रूम के मालिक भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चन्दन पांडेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रधान दिनेश पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,मिथिलेश पांडेय, प्रभाकर पाण्डेय, भाजपा जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, राजू पांडेय, आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही, अमित वशिष्ठ त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी,प्रेम यादव, मुन्ना चौहान, सभासद राकेश राय आदि सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

