विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित
25 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
शोध पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परा स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी।
ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission. in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भर कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए परास्नातक के कुल 47 पाठ्यक्रमों में से 33 के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी। शेष 14 में सीट की तुलना में कम आवेदन के चलते प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। इन कोर्सेज में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी 25 जुलाई से ही शुरू होगी। इसके लिए आवश्यक निर्देश पोर्टल पर जल्दी ही उपलब्ध होंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि परास्नातक कोर्सेज के लिए भी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। शीघ्र ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
……………………………….
बॉक्स 1/ शोध पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा -2023 दिनांक 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित होगी। कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शोध पात्रता परीक्षा(रेट) में कुल 70 प्रश्न होंगे। इनमें से 35 रिसर्च मेथडोलॉजी के तथा शेष 35 संबंधित विषय के होंगे। सभी विषयों की परीक्षाओं के सिलेबस प्रवेश पोर्टल पर पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे।
परीक्षा कार्यक्रम
दिनांक 29 जुलाई ,प्रातः सत्र ( 9- 10:30बजे)
राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, सांख्यिकी, गृहविज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल एवं अंग्रेजी.
29 जुलाई, सायं सत्र ( 3- 4:30 बजे) शिक्षाशास्त्र,समाज शास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी,इलेक्ट्रॉनिक्स, दर्शन शास्त्र, उर्दू, हिंदी, रक्षा एवं स्त्रातजिक विज्ञान, विधि, शारीरिक शिक्षा
30 जुलाई, प्रात:सत्र (9- 10:30बजे)
रसायन शास्त्र, प्राणिविज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स एण्ड स्टेटिस्टिक्स),कृषि विज्ञान (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन),कृषि विज्ञान (एन्टोमोलाॅजी),कृषि विज्ञान (जेनेटिक्स एण्ड प्लान्ट ब्रीडिंग).
30जुलाई ,सायं सत्र (3- 4:30 बजे)
प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स,विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत.
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश पत्र 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। “स्नातक कार्यक्रमों के बाद आज विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। हम आशा करते हैं कि जल्दी ही नवागत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ गुणवत्तापूर्ण अकादमिक सत्र आरंभ करेंगे।

