युवक ने दुकानदार को मारा चाकू
उधार पैसे मांगने पर गर्दन पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल विक्रेता अस्पताल में भर्ती
गोरखपुर।गगहा इलाके में एक युवक ने दुकानदार को चाकू मार दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवक से अपनी उधारी मांग ली। फिर क्या था, युवक इतने पर बौखला गया और दुकानदार पर चाकुओं से हमला कर दिया। दुकानदार के गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं।वहीं, घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। घायल दुकानदार को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
उधारी मांगने पर बौखला गया युवक
दरअसल, गगहा गजपुर मार्ग के गंभीरपुर गांव के पास बांकेलाल गुप्ता की एक किराने की दुकान है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गंभीरपुर गांव का रहने वाला सूरज सिंह सामन लेने के लिए बांकेलाल गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। चूं कि सूरज का बांकेलाल की दुकान पर पहले से कुछ पैसा उधार था तो उन्होंने सामान देने से मना कर दिया और अपना उधार पैसा मांगने लगे।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासूनी हो गई। इतने में सूरज सिंह बौखला गया और गुस्से में गाली देते हुए दुकानदार बांकेलाल की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दुकानदार बांकेलाल गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
युवक ने दुकानदार को मारा चाकू
युवक ने दुकानदार को मारा चाकू उधार पैसे मांगने पर गर्दन पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल विक्रेता अस्पताल में भर्ती गोरखपुर।गगहा इलाके में एक युवक ने दुकानदार को चाकू मार दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवक से अपनी उधारी मांग […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


