Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज का राशिफल. 25.04.2026

    April 24, 2026

    शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे

    April 24, 2026

    गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • आज का राशिफल. 25.04.2026
    • शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे
    • गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश
    • ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा
    • आज का राशिफल. 24.04.2026
    • कानपुर में Lenskart शोरूम में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मचा बवाल
    • प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
    • सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»ब्रेकिंग न्यूज़»रेखा गुप्ता: दिल्ली की सीएम, जानें सियासी सफर
    ब्रेकिंग न्यूज़

    रेखा गुप्ता: दिल्ली की सीएम, जानें सियासी सफर

    Anil SinghBy Anil SinghFebruary 20, 2025Updated:February 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेखा गुप्ता: हरियाणा में हुआ जन्म, डीयू की रहीं अध्यक्ष,पहली बार जीती विधायकी, अब दिल्ली की सीएम,जानें रेखा गुप्ता का सियासी सफर

    नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हुए 11 दिन का हो चुका है। इसी के साथ भाजपा ने दिल्ली में अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। आज गुरुवार को रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

    सियासी गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई गईं, जिसमें सबसे बड़ा दावा रेखा गुप्ता के नाम को लेकर ही किया गया। कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता को संघ की मंजूरी मिल चुकी थी और भाजपा ने भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद भी बना लिया था। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित चेहरे के तौर पर उभरीं रेखा गुप्ता कौन हैं ? रेखा गुप्ता मूल रूप से कहां की रहने वाली हैं ? दिल्ली से रेखा गुप्ता का कितना पुराना नाता है? इसके अलावा रेखा गुप्ता की पढ़ाई कहां-कहां हुई है और उनका सियासी सफरनामा क्या रहा है? आइये जानें।

    *जानें कौन हैं रेखा गुप्ता*

    रेखा गुप्ता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से विधायक हैं।रेखा गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा गुप्ता का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था, तब रेखा गुप्ता की उम्र दो साल थी।इसके बाद रेखा गुप्ता की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।

    *पढ़ाई-लिखाई के दौर में ही राजनीति से जुड़ीं*

    रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीता। 1995-96 में रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं।इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।

    *कैसा रहा अब तक का सियासी करियर*

    पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक रेखा गुप्ता ने भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।

    *2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं*

    2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक रेखा गुप्ता अध्यक्ष रहीं।
    2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं।
    2010: भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।
    2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर पार्षद बनीं।

    *2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलता*

    रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव में उतारा गया। 2015 में रेखा गुप्ता को आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने लगभग 11 हजार वोटों से हराया। 2020 में रेखा गुप्ता का हार का अंतर 3400 वोट के करीब था।

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: 2025 में दर्ज की बंपर जीत

    2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।

    *मनीष गुप्ता से हुई है शादी*

    रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक रेखा गुप्ता के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

    April 23, 2026

    सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    April 23, 2026

    CM योगी का मेगा प्लान! कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क, अब ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ की शुरुआत

    April 21, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    न्यूज़

    आज का राशिफल. 25.04.2026

    By Anurag TripathiApril 24, 20260

    शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे

    April 24, 2026

    गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश

    April 24, 2026

    ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा

    April 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आज का राशिफल. 25.04.2026

    April 24, 2026

    शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे

    April 24, 2026

    गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश

    April 24, 2026

    ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा

    April 24, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (841)
    • कला और संस्कृति (88)
    • कैरियर (56)
    • खेल (159)
    • गोरखपुर (1,379)
    • जुर्म (166)
    • टेक्नोलॉजी (34)
    • देश (488)
    • धर्म (375)
    • न्यूज़ (1,655)
    • पर्यावरण (38)
    • बिजनेस (16)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,620)
    • मनोरंजन (741)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (524)
    • विदेश (132)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (176)
    • हेल्थ (212)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d