नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
बस और पिकअप की टक्कर; सरकारी कार्यक्रम से लौट रहे थे यात्री, 5 की हालत गंभीर
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री मुख्यमंत्री के एक सरकारी योजना के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
राज्य सरकार ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये तथा घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


