Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 22.04.2026
- ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- CM योगी का मेगा प्लान! कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क, अब ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ की शुरुआत
- आज का राशिफल. 21.04.2026
- सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव
- आज का राशिफल. 20.04.2026
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का विशाल आयोजन
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
Author: Anil Singh
गोरखपुर ब्रेकिंग: पीपीगंज में जमीन जालसाजी का मामला, मंझरिया गांव में कासिम नामक व्यक्ति ने दूसरों की जमीन दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट के जरिए कई लोगों से रुपये वसूले। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। https://youtu.be/seAnK4czvqU?si=sFOSF0sVj_UGLHLv
गोरखनाथ थाने में देवरिया जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के बाबू गोविंद तिवारी पर नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। शास्त्रीनगर निवासी राजेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गोविंद ने उनके बेटे की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। घटना का विवरण, राजेश यादव के अनुसार, गोविंद तिवारी, जो देवरिया के पगरा गांव का निवासी है और जिला सहकारी बैंक में बाबू के पद पर कार्यरत है, ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की…
गोरखपुर एम्स की गवर्निंग बॉडी (जीबी) ने एनाटमी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. कुमार सतीश रवि के मामले में किसी प्रकार की सुनवाई से इन्कार कर दिया है। अब इस मामले में एम्स प्रशासन हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही कोई फैसला लेगा, जिससे मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है। डॉ. कुमार सतीश रवि को 20 सितंबर को एम्स से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ कैट और एनसीएससी में याचिका दायर की थी। 28 अक्टूबर को एनसीएससी ने आदेश दिया कि डॉ. रवि के मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाए…
सहजनवा क्षेत्र से लापता दो किशोरियां दिल्ली में मिलीं, गोरखपुर सहजनवा क्षेत्र के एक गांव से शनिवार को लापता दो किशोरियां दिल्ली में मिलीं। उनकी तलाश कर रहे परिजनों को रविवार को एक किशोरी ने मां के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह दिल्ली में है। इसके बाद परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह दोनों किशोरियां लापता हो गईं, और शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रविवार को थाने में तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी। एक महिला की मदद से एक किशोरी ने फोन कर यह जानकारी…
गोरखपुर पीपीगंज थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर सात युवकों से साढ़े तीन लाख रुपये ठगे गए। आरोप है कि फिरोज अली और कासिम अंसारी ने 50-50 हजार रुपये लेकर पासपोर्ट भी रख लिया, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर झिनकू गौड़ (45) की करंट की चपेट में आकर पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। मजदूरों ने उसे निकालकर अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ठेकेदार और मकान मालिक फरार हो गए, जिन्होंने बिजली का तार खम्भे से तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की। पीछा करते हुए पुलिस ने तीन पिकअप और गोवंश बरामद किए। खोराबार और शाहपुर थाने में तस्करों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपितों की तलाश जारी है।
पादरी बाजार उपकेंद्र के लक्ष्मीपुर चौराहे पर एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 60 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया। इस दौरान 3 लाख रुपये की बकाया राजस्व वसूली की गई। योजना के तहत गलत बिल और खराब मीटर की समस्याओं का समाधान किया गया।
चिलुआताल अग्निकांड : नवविवाहित दंपति समेत तीन की मौत, आरोपी बड़ा भाई अब भी फरार, गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के दहला गांव में 14 दिसंबर की रात हुए दर्दनाक अग्निकांड में झुलसे पांच लोगों में से तीन की मौत हो चुकी है। नवविवाहित दंपति अरविंद (30) और माला (25) ने शनिवार देर रात एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनके मंझले भाई बृजेश निषाद (32) की मौत रविवार शाम मेडिकल कॉलेज में हुई। घटना का विवरण, आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने 14 दिसंबर की रात अपने दो भाइयों और उनके परिवार को कमरे में बंद कर आग…
अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, काजल यादव, सोनाली मिश्रा अभिनीत ‘मीरा’ की शूटिंग शुरू, संजीव मिश्रा, अरुण तिवारी, किरण मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘मीरा’ की शूटिंग शुरू जौनपुर में, जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘मीरा’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में शुरू कर दी गई है। कलम की जादूगरनी लेखिका व अभिनेत्री किरण मिश्रा द्वारा लिखित इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के पॉवरस्टार संजीव मिश्रा चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ भोजपुरी फिल्मों स्टार सिनेतारिका काजल यादव और अदाकारा…
