Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 22.04.2026
- ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- CM योगी का मेगा प्लान! कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क, अब ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ की शुरुआत
- आज का राशिफल. 21.04.2026
- सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव
- आज का राशिफल. 20.04.2026
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का विशाल आयोजन
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
Author: Anil Singh
गोल्डी यादव, काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी से खेती जनि कराई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। वह नए-नए गाने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से लेकर आती रहती हैं, जिसे सुनकर श्रोता झूम उठते हैं। वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपने हुस्न और अदा का जलवा बिखर कर सबको दीवाना बना देती हैं और अलग-अलग गानों में वह अपनी अदाकारी से महफिल जमा देती हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में एक और नया भोजपुरी लोकगीत…
गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत गोरखपुर और महराजगंज में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालकर लड़कियों को बदनाम करने के मामले बढ़े हैं। गोरखपुर में 97 और महराजगंज में 71 शिकायतें सामने आई हैं। इन घटनाओं में लड़कियां भी शामिल हैं, जो अपनी सहेली या रिश्तेदार को सोशल मीडिया पर बदनाम कर रही हैं। कई मामलों में लड़कियां आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के लिए मोबाइल एप्स का उपयोग कर रही हैं। https://youtu.be/seAnK4czvqU?si=0ttwlf4XRH4TAFSO
मुक्ति पथ पर सजी सुरों की महफिल देर रात तक श्रोताओं ने उठाया लुत्फ बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे):- बड़हलगंज के सरयू तट पर निर्मित दुनिया के अनूठे श्मशान घाट मुक्ति पथ पर चल रहे सरयू अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रात्रि में जनपद के नामचीन शायर स्व.रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी की स्मृति में देश के नामचीन कवियों की उपस्थिति में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मंच पर देर रात तक प्रेम, ओज, श्रृंगार,वीर रस की स्वर लहरियों में श्रोता गोता लगाते रहे तो बीच बीच में संचालक के चुटीले चुटकुलों भरी पंक्तियों ने हास्य का खूब शमां बांधा। श्रोता…
सहजनवा तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़गहन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें करीब 60 किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया गया । यह कैंप क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविकान्त उर्फ लालू के नेतृत्व में लगवाया गया । जहां हल्का लेखपाल धर्मेंद्र यादव ने सत्यापन करते हुए बताये कि किसान खुद भी फार्मर रजिस्ट्री ऐप या वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी और पंजीकरण से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी । किसानों को डिजिटल आईडी मिलेगी । जिससे वे, किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि ऋण और किसान…
हजारीबाग न्यूज :हजारीबाग के कटकमसांडी में एक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह घटना शनिवार को धौठवा गांव में हुई। युवक की पहचान देवल दांगी के पुत्र नितेश कुमार दांगी के रूप में हुई है, जबकि लड़की दूसरी जाति की है। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। स्कूल से लौटते समय मांग में भरा सिंदूर, स्थानीय लोगों ने बताया कि कटकमसांडी के धौठवा…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । रविवार को हियुवा कैम्प कार्यालय पर नेत्र जांच शिविर लगाया गया । जिसमें गोरक्षनाथ मेडिकल कालेज रिसर्च सेंटर व चिकित्सालय के डा कर्नल हिमांशु दीक्षित, शशांक कुमार श्रीवास्तव,डा पवन कुमार पांडेय, डा देवेन्द्र द्विवेदी, डा जेके मिश्र ने 300 मरीजों के आखों की जांच कर दवा दी । साथ कुछ मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत पर आपरेशन की सलाह देकर चिन्हित किया गया । शिविर में विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अश्वनी त्रिपाठी, उदयभान सिंह, प्रेमपाल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र मिश्र, ध्रुव गौङ, मयंक त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर टोला सुरवलिया में रविवार को बंदरो ने जमकर आतंक मचाया, बंदर के हमले में रणविजय, दीनानाथ, रामराज, राजू, हेमन्त कुमार आदि लोग घायल हो गए । वही एक बंदर ने गाव के सुरेंद्र कुमार के ऊपर कूदकर उनकी नाक काट ली । बंदरो के आतंक से लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं । आएं दिन एक न एक लोगों को काट लें रहा है जिससे सुरवलिया रनियापुर के ग्रामीण बन्दर के आतंक से भयभीत हो गए हैं । यही नहीं प्राथमिक विद्यालय रनियापुर के छात्र…
संवाददाता– एस. पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । सहजनवा थाना क्षेत्र के चडराव निवासी अरविंद सिंह ने सहजनवा पुलिस को रविवार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चडराव स्थित अराजी संख्या 518 रकबा 0.720 में वह 0.024 हे0 के हकदार है। जिसमे वह मकान बनवा रहे है, लेकिन विपक्षीगण मेरे कार्य को रोककर मेरे ही जमीन में जबरन पिलर डालने लगे , जब हम लोग मना किये तो सभी गाली गुप्ता देते हुए हमको जान से मारने की धमकी दिए। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। https://youtu.be/seAnK4czvqU?si=BeCut9TnZliNZnrG
जगमग हो उठा श्मशान, 21 हजार दीपों से हुई जल, थल व नभ में सरयू की आरती ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विगत तीन दिनों से चल रहे सरयू अमृत महोत्सव के अंतिम दिन सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर इक्कीस हजार दीपों से मां सरयू की आरती हुई। इस दौरान पूरा मुक्तिपथ श्मशान स्थल व सरयू घाट रोशनी से जगमग हो उठा। रविवार को सरयू महोत्सव के तीसरे दिन जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति हुई तो वहीं दोपहर में सरयू की धारा में नौका दौड़ का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार योगेन्द्र…
भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का अद्वितीय संगम महाकुंभ आधारित विशेष सॉन्ग जयति जय महाकुंभ जल्द ही आपके पसंदीदा विज़न म्यूजिक चैनल पर। यह गीत न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता का जीवंत चित्रण है। टीम के सहयोग से सजी यह अनमोल कृति गायक: विकाश चतुर्वेदी गीतकार: शेखर त्रिपाठी संगीत निर्देशक: उदीच अशोक राव निर्देशक: आर. कपूर, डी. धनंजय विश्वकर्मा कैमरा और संपादन: कुमार मंटू प्रोडक्शन मैनेजर: दुर्गेश यादव, संतोष योगेश यादव सहायक टीम: मुकेश कुमार, सम्राट निरंजन परिकल्पना और निर्माण: विज़न म्यूजिक डिज़ाइन और ग्राफिक्स: डिज़ाइनर दीपक जयति जय महाकुंभ क्यों है विशेष? यह गीत…
