Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 22.04.2026
- ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- CM योगी का मेगा प्लान! कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क, अब ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ की शुरुआत
- आज का राशिफल. 21.04.2026
- सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव
- आज का राशिफल. 20.04.2026
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का विशाल आयोजन
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
Author: Anil Singh
गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके में नौकायन के पास तीन अक्तूबर को अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले नौ बदमाशों के गैंग को पुलिस ने पंजीकृत कर लिया है। इस गैंग का सरगना बांसगांव के सरसोपार निवासी शुभम यादव को बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, बांसगांव के बेदौली बाबू गांव का रहने वाला विपिन कन्नौजिया, जो विश्वविद्यालय का छात्र है, तीन अक्तूबर की दोपहर वैशाली कॉलोनी में अपने रिश्तेदार भोलू से मिलने गया था। लौटते समय सरगना शुभम यादव ने अपने साथियों विशाल यादव (मंझरिया, खजनी), युवराज पांडेय और उनके भाई सत्यम (सिंघड़िया), अमरजीत (सहजनवां), शुभम (मुझौना, बड़हलगंज), जसवंत…
एम्स गोरखपुर में एमबीबीएस और पीजी के छात्रों को सर्जरी के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। एम्स के सर्जरी विभाग के अनुसार, एआई का सर्जरी में उपयोग बढ़ने से ऑपरेशन की प्रक्रिया में सुधार होगा और मरीजों के उपचार में नई संभावनाएं खुलेंगी। एआई की मदद से एम्स में हाल ही में दंत रोग विभाग ने बिना चीरे और टांका लगाए एक बच्ची की सर्जरी सफलतापूर्वक की है। इसके अलावा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग भी एआई…
पूर्वी यूपी के अंधेरे में जी रहे मरीजों को मिल रही नई रोशनी, बनारस से आ रहा है कॉर्निया पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग खराब कार्निया के कारण अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। गोरखपुर और बस्ती मंडल के बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स में करीब 1400 मरीज कार्निया के इंतजार में हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भी कई मरीज पंजीकृत हैं। लेकिन, बनारस से मिल रही मदद से इन मरीजों को उम्मीद की किरण मिल रही है। पिछले दो साल में लायंस क्लब की मदद से पूर्वी यूपी के 28 मरीजों को कार्निया का प्रत्यारोपण किया…
रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल द्वारा शिव शक्तिलान में एक भव्य जनसभा, त्रिशूल दीक्षा और शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विहिप के प्रांत प्रचारक दुर्गेश त्रिपाठी ने जानकारी दी कि इस आयोजन के तहत पहले जनसभा का आयोजन होगा, जिसके बाद त्रिशूल दीक्षा दी जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे क्षेत्र में धूमधाम से निकाली जाएगी। https://youtube.com/shorts/nv-MjSVJ8pg?si=opUW8iDZqMpYWWHR
गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने सहारा एस्टेट से कूड़ाघाट तक 4 किलोमीटर लम्बे ताल रिंग रोड निर्माण के लिए महादेव झारखण्डी के 200 काश्तकारों से 2.6 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया है। समझौते के आधार पर यह भूमि 3.75 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से खरीदी जाएगी, और किसानों के खाते में रकम भेजी जाएगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन और सचिव उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को इस भूमि के ब्यौरे का प्रकाशन किया। किसानों से अपील की गई है कि वे तहसील में गाटा संख्या और अन्य तथ्यों का परीक्षण करें और भूमि का हिस्सा प्रमाण पत्र शपथ पत्र…
गोरखपुर : आगामी गोरखपुर महोत्सव इस बार नई ऊर्जा और नवाचार से भरपूर होगा। 10 जनवरी से शुरू होने वाले इस महोत्सव का समापन 12 जनवरी को होगा। खास बात यह है कि इस बार नए कलाकार संस्कार गीतों की प्रस्तुति देंगे। लोकगायक राकेश श्रीवास्तव के साथ ये कलाकार 12 जनवरी को मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। राकेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि भोजपुरी नाइट के लिए चर्चित गायक रितेश पांडेय को आमंत्रित करने पर विचार चल रहा है। नई जगह और स्टॉलों का विस्तार, महोत्सव इस बार नई जगह पर आयोजित किया जाएगा। चंपा देवी पार्क के…
केंद्रीय रेल मंत्री ने 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को किया सम्मानित केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय रेल के कुल 101 अधिकारियों और कर्मचारियों को 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के चार अधिकारियों को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। इसके साथ ही, रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे और मध्य रेलवे को संयुक्त रूप से “गोविंद वल्लभ पंत शील्ड” से सम्मानित किया, जो सभी क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया…
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव के पास शनिवार को ट्रेन से कटकर एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस और जीआरपी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया गया है, लेकिन मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। घटना शनिवार शाम पांच बजे की है, जब बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के ड्राइवर ने रेलवे लाइन पर शवों को देखा और सरदारनगर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद चौरीचौरा पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंचे। मृतका विवाहित थी, उसकी मांग में सिंदूर था और हाथों में चूड़ियां थीं। वह…
टाइटेनियम अस्पताल को फर्जी कागजात पर हड़पने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस तारामंडल स्थित टाइटेनियम अस्पताल को फर्जी कागजात पर अपना बताकर हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने बिहार निवासी उमेश कुमार चौधरी और शशि शेखर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के संचालक डॉ. विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि शुरुआत में इन लोगों ने अस्पताल में निवेश किया था, लेकिन 10 लाख रुपये वापस लेने के बाद इन दोनों ने 50 लाख रुपये और मांगे और फिर फर्जी तरीके से अस्पताल को…
गोरखपुर: शाहपुर स्थित यूको बैंक के हेड कैशियर मोहम्मद कलीम के खिलाफ शनिवार को बेलघाट थाने में पांचवां केस दर्ज किया गया है। यह केस शाहपुर की निवासी गुड्डी देवी की तहरीर पर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 13 नवंबर को उन्होंने बैंक में रुपये जमा करने के लिए कलीम को 85 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद कलीम ने उन्हें जमा रसीद भी दी, लेकिन पासबुक प्रिंट करवाने पर पता चला कि रुपये उनके खाते में जमा ही नहीं हुए। बैंक जाकर रसीद की जांच की गई तो वह फर्जी निकली। गुड्डी देवी ने यह…
