Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बांधों की मरम्मत की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- भारतीय योग संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास
- आज का राशिफल 21.06.2026
- सीएटीसी -157 के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व फायरिंग का कौशल
- धर्म, सेवा और ज्योतिष के पुरोधा बाबा शक्ति नाथ जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
- 21 जून 2026: भारत में होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन
- एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.09 लाख की कथित ठगी
- आज का राशिफल 20.06.2026
Author: Anurag Tripathi
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में संतों का हुआ सम्मान, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल में आज बट सावित्री पूजा एवं शनि जयंती के पावन अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से भव्य हवन एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। हवन-पूजन के बाद ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें शहर…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का आह्वान गोरखनाथ मंदिर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं की समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर Yogi Adityanath ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) की सभी संस्थाओं से वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण देश के सामने ईंधन संरक्षण और विदेशी मुद्रा बचत की चुनौती है, ऐसे समय में शिक्षण संस्थाओं को राष्ट्रहित में अपनी…
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :- 🐏मेष राशिफल आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं ǀ आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी ǀघर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे ǀइससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी ǀआपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो ǀ 🐂वृषभ राशिफल आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सीएम योगी ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, 60 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गोरखपुर | 16 मई। पूर्वांचल के खेल इतिहास में शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखपुर के ताल नदोर क्षेत्र में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनेगा स्टेडियम 46 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक क्रिकेट…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- नाली के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदला, पूर्व मंत्री का सिर फटा, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज गोरखपुर: गंगा निषाद और उनके सगे भाई के परिवार के बीच नाली के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें पूर्व मंत्री गंगा निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का पूरा घटनाक्रम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना गुलरिहा…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- 495 करोड़ की परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण गोरखपुर, 15 मई। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शुक्रवार को गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का जंगल छत्रधारी स्थित जीरो पॉइंट और बिछिया एसटीपी स्थल पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 जून तक यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्ण कर ली जाएगी और इसके बाद भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। 🔴 मुख्य बातें एक नजर में ✅ 95% कार्य पूरा कुल परियोजना लागत : 495 करोड़ रुपये 9.25 किमी लंबाई में पक्का नाला निर्माण पूर्ण 38 एमएलडी क्षमता का एसटीपी तैयार 61…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- 393 करोड़ की लागत से बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम, 30 हजार दर्शकों की होगी क्षमता गोरखपुर: पूर्वांचल के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath 16 मई को गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन स्थित ताल नदोर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। समारोह में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri और प्रदेश के खेल मंत्री Girish Chandra Yadav भी शामिल रहेंगे। स्टेडियम की खास बातें:- ➡️ कुल लागत: 393 करोड़ रुपये ➡️ क्षेत्रफल: 46 एकड़ ➡️ दर्शक क्षमता: 30 हजार ➡️ 7 इंटरनेशनल प्लेइंग पिच ➡️ 4…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- तारामंडल में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, 24 घंटे हनुमान चालीसा पाठ व रुद्राभिषेक जारी गोरखपुर। तारामंडल स्थित श्रीबालाजी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय महाअनुष्ठान के द्वितीय दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने समस्त तारामंडलवासियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग और आस्था से यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप ले…
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :- 🐏मेष राशिफल आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ 🐂वृषभ राशिफल पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के…
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- संस्थापक सदस्य श्रीकृष्ण त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्ष एसपी सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आधुनिक मशीनों से हुई जांच। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लगभग चार घंटे तक चले इस कैंप में करीब 100 पत्रकारों एवं उनके परिजनों के दांतों की जांच कर उन्हें उचित इलाज और देखभाल संबंधी सलाह दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिवारों को दांतों की सफाई और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब एवं विकास डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान…
