Author: Shishir Srivastava

 गोरखपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति अभियान” के अंतर्गत थानाध्यक्ष महोदय थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर परिसर में दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को सफलता पूर्वक किया गया। महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरूक करने हेतु बहु-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम स्वावलंबन से अवगत कराते हुए सरकारी…

Read More

यूपी के जौनपुर का वेडिंग कार्ड सुर्खियों में है। वजह- कार्ड पर मुस्लिम परिवार का हिंदू सरनेम ‘दूबे’ लिखवाना। दावत-ए-वलीमा को बहुभोज का नाम देना। ये शादी आज (14 दिसंबर) को हो रही है। 2000 लोगों को इनवाइट किया गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी को भी कार्ड भेजा गया है, हालांकि उनकी तरफ से शादी में शामिल होने का कोई प्रोटोकॉल नहीं है। नौशाद अहमद दूबे ने बताया, हमारे पूर्वज लाल बहादुर दुबे थे। इस तरह से हमारी जाति वही हुई। हमारे पूर्वजों ने धर्म बदला, जाति नहीं, क्योंकि जाति तो बदली नहीं जा सकती। जो चीज बदली…

Read More

“प्रो. (डॉ.) नीतू सिंह पुनर्निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष तथा अर्पण कुशवाहा प्रांत मंत्री के रूप में नवर्निर्वाचित” लखनऊ,14 दिसंबर 2025। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के प्रांत अध्यक्ष तथा प्रांत मंत्री के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया आज लखनऊ के कैसरबाग स्थित अभाविप, अवध प्रांत के प्रांत कार्यालय से सम्पन्न हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के प्रांत अध्यक्ष के दायित्व पर प्रो. (डॉ.) नीतू सिंह पुनर्निर्वाचित तथा प्रांत मंत्री के दायित्व पर श्री अर्पण कुशवाहा नवर्निर्वाचित हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अवध प्रांत के प्रांत अध्यक्ष तथा प्रांत मंत्री के निर्वाचन प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी प्रो. राकेश द्विवेदी ने…

Read More

संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव, गोरखपुर। गोरखपुर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में भटहट एवं चरगांवा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के लिए प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 52 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजेंसी हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट संदीप शर्मा ने कहा कि यह अस्पताल हर प्रकार की बीमारी के इलाज के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने बताया कि यहां सभी प्रमुख सुपर-स्पेशियलिटी के अनुभवी डॉक्टर पूर्णकालिक रूप से उपलब्ध हैं तथा आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर डीजीएम संजीव सिंह एवं…

Read More

बिग ब्रेकिंग : कहा जा रहा है कि….उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने विज्ञान पर सवाल खड़े कर दिए हैं , क्योकि साइंस तो कहती है की कभी भी ऐसा हो ही नहीं सकता, साइंस तो कहती है कि दुनिया में दो व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट और रेटिना कभी एक जैसे नहीं हो सकते, लेकिन कानपुर के नौबस्ता निवासी पवन मिश्रा के जुड़वां बेटों प्रबल और पवित्र के बायोमीट्रिक रिकॉर्ड इस बात को चुनौती दे रहे क्योकि दोनों के रेटिना और फिंगरप्रिंट बिल्कुल एक जैसे ही हैं, जो किसी चमत्कार से कम नहीं…

Read More

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी, यूथ स्टार विमल पांडेय और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘मांग हमार सेनुर तोहार’ की शूटिंग कंप्लीट कर दी गई है। बता दें कि फिल्म निर्माता महेश यादव, आर.एस.सेन (खांडे), मनीषा पाटिल की होम प्रोडक्शन हॉउस राइजिंग ट्री एंटरटेनमेंट एवं कोमल प्रोडक्शन बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मांग हमार सेनुर तोहार’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में करके पूर्ण की गई है। सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और एक्टर विमल पांडेय…

Read More

भारत के नॉर्थ ईस्ट इलाके में एक इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाती है, 21 लोगों की मौत हो जाती है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती। दरअसल सोमवार रात अरुणाचल प्रदेश के एक सुदूर इलाके में एक ट्रक के खाई में गिर गया। इस ट्रक में 22 लोग सवार थे, सभी गहरी खाई में गिर गए। 21 लोगों की मौत हो गई और किसी को इसका पता नहीं चला। दो दिन बाद जब घटना में जिंदा बचा एकलौता शख्स किसी तरह सेना के पास घायल अवस्था में चलकर पहुंचा, तब इतनी बड़ी दुर्घटना सामने आई। यह चमत्कार ही…

Read More

आजमगढ़ में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची में बढ़ती ‘लापता मतदाताओं’ की संख्या पर चिंता जताई और SIR अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पहुंचकर वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतकों व फर्जी नाम हटाने और प्रत्येक बूथ पर संपर्क मजबूत करने को कहा.

Read More

सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी। लखनऊ, वाराणसी, रांची, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर में ईडी की छापेमारी। लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर ईडी की छापेमारी।

Read More

मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल ने आज सुबह लातूर में अंतिम सांस ली। पाटील 90 साल के थे। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने लातूर स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था।

Read More