Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल। 31.05.2026
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की गोष्ठी
- भक्ति रस में डूबा बालाजी का दरबार
- आज का राशिफल. 30.05.2026
- माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी
- कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में
- यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
Author: Shishir Srivastava
गोरखपुर। दिन रविवार, दिनांक 08-03-2026 को अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट (w w d) गोरखपुर के तत्वावधान में “समाज के नव – निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर आर० यू० क्लब के संयोजकत्व में एक संगोष्ठी आनन्दमार्ग जागृति दक्षिणी बेतियाहाता, गोरखपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की प्रतिकृति पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन व प्रभात संगीत से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा दीदी एवम् संचालन श्रीमती नंदिनी जी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती प्रीति जी ने अपने उद्बोधन में नारी शिक्षा एवम् नारी शक्तियों पर…
गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर माफी गांव के सामने कुआनो नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया। लगातार नदी में शव मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र चुन्नीलाल, निवासी दुघरा गांव, थाना उरूवा क्षेत्र के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम…
गोरखपुर। गोरखपुर जिले के ग्राम बरपरवा बाबू,थाना बेलघाट निवासी एवं श्री साई कृपा कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड, महुराई के डायरेक्टर शिवदयाल गुप्ता वर्षों की कमाई से खरीदी गई,पैतृक भूमि पर फर्जी बैनामे और दबंगई के बल पर कब्जा बनाए रखने वाले गगहा के ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चन्द के विरुद्ध प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शिव दयाल गुप्ता का कहना है कि 27 सितंबर 1990 को बांसगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा महूराई में स्थित आराजी संख्या 821 (रकबा 68 डि.) एवं आराजी संख्या 762 मि. भूमि का विधिवत बैनामा द्वारा उनके पक्ष में विक्रय की गई थी। नामांतरण…
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार पाखी हेगड़े का इस साल का नया होली धमाका ‘फागुन में जवानी’ रिलीज हो गया है, जो दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। यह गाना ‘बियॉन्ड म्यूजिक भोजपुरी’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसके वीडियो में पाखी हेगड़े के साथ नवोदित अभिनेता नीतीश कुमार चौबे नजर आ रहे हैं, जिन्होंने इस गाने के जरिए अपना डेब्यू किया है। इस होली सांग में अभिनेत्री पाखी हेगड़े अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से…
चार पन्नों का सुसाइड नोट लिख की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस खुदकुशी से पहले बनाया वीडियों, कहा कि मेरे 16 लाख रुपए डूब गये, मैं मरना नहीं चाहता था, बच्चे और पत्नी के लिए जीना चाहता था, मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया गया। पत्नी के गहने और बैंक से कर्ज लेकर दिए थे शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए रुपये। पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले के नहर रोड निवासी एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर लीं। शिक्षक ने खुदकुशी के पहले चार पेज का…
श्री बालाजी मंदिर तारामंडल शिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रातः 3:30 बजे से अनवरत जलाभिषेक चल रहा है। अपार संख्या में भक्तगणों ने भगवान के चरणों में जलाभिषेक किया बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’, सचिव आशुतोष कुमार सिंह तथा समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग से इस महायोजना को सकुशल संपन्न कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों द्वारा फगुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपार संख्या में महिलाएं और पुरुष ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। भगवान नर्मदेश्वर की कृपा सभी श्रद्धालुओं…
गोरखपुर। “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से गोरखपुर के रहने वाले फ़िल्म निर्माता श्री मनोज कश्यप जी को फ़िल्म संस्था का “राष्ट्रीय अध्यक्ष” मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति फ़िल्म संस्था के संस्थापक/फ़िल्म डायरेक्टर श्री धीरज श्रीवास्तव “प्रिंस” जी के द्वारा एक बैठक कर सर्वसम्मति सहमति से की गई है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज कश्यप जी ने कहा कि “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था हमेशा फ़िल्म उधोग से जुड़े लोगों की सहायता, सुरक्षा, विकास और समय समय पर कला, संस्कृति व समाज से…
अभिनेत्री और मॉडल इशिका टोरिया को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने एक्सक्लूसिव तौर पर साइन किया है. इस साइनिंग के साथ इशिका के करियर को एक नया और अहम मुकाम मिला है। इशिका टोरिया वर्ष 2015 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और बाद में गुजराती इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई. इशिका ने दो गुजराती फिल्मों ‘लव नो भवाड़ो’ और ‘3 चक्करम’ में अभिनय किया है। इसके साथ ही वह 80 से अधिक गुजराती म्यूजिक वीडियोज़ में नजर आ चुकी हैं…
डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा दिनांक 02/02/2026 से दिनांक 12/02/2026 तक आयोजित किए जाएंगे विज्ञान पर आधारित तमाम हैंड्स ऑन एक्टिविटी एवं दूरबीनों द्वारा आकाश दर्शन कार्यक्रम एवं विशेष व्याख्याओं द्वारा निःशुल्क कार्यक्रम। विज्ञान जनजागरण की ऐतिहासिक पहल एवं निःशुल्क विज्ञान सभी के लिए। निःशुल्क हैंड्स-ऑन एक्टिविटी एवं वैज्ञानिक व्याख्यानों से समाज में वैज्ञानिक चेतना का नवप्रकाश। विज्ञान अब किताबों तक सीमित नहीं! डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन, गोरखपुर लेकर आ रहा है, निःशुल्क हैंड्स-ऑन विज्ञान क्रांति एवं दूरबीनों से आकाश दर्शन कार्यक्रम। नोट :- समस्त संस्थानों हेतु विशेष सूचना। कोई भी स्कूल, कॉलेज, संस्था या संगठन अपने…
गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के अंतर्गत खानीपुर गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी संजय पाल अपनी धर्मपत्नी के साथ बच्चों को केक, मिठाई, पेंसिल, कॉपी इत्यादि उपहार देकर जहां एक तरफ उन्हें पुरस्कृत किया, वहीं दूसरी तरफ उन्हें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, समाज सेवा और परिश्रम के साथ अध्ययन करने को तरफ प्रोत्साहित किया। पाल दंपति ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी ने उनके साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही संजय पाल दंपति ने शिक्षकों को भी शाल…
