Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल। 31.05.2026
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की गोष्ठी
- भक्ति रस में डूबा बालाजी का दरबार
- आज का राशिफल. 30.05.2026
- माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी
- कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में
- यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल
Author: Shishir Srivastava
“एमपीआईटी में टीसीएस के सहयोग से स्थापित हुआ है पूर्वी यूपी का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” “शुभारंभ अवसर तक पांच लाख युवाओं को ‘एआई फॉर आल’ ट्रेनिंग वर्कशॉप से जोड़ने की तैयारी” “किसानों और कृषि विद्यार्थियों के लिए एआई अवेयरनेस फॉर फार्मर्स वर्कशॉप भी होगा” “15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, टीसीएस के चेयरमैन भी रहेंगे मौजूद” गोरखपुर, 5 अप्रैल। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी शिक्षण संस्थान महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ…
“विरासत के सम्मान संग शुरू होगा विकास का नया सोपान” “शहीद बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने के साथ नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की रखेंगे आधारशिला” गोरखपुर, 4 अप्रैल। रविवार (5 अप्रैल) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर महानगर में विरासत के सम्मान संग विकास के नए सोपान का शुभारंभ करेंगे। वह ऐतिहासिक स्मृतियों को सहेजे घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करने के साथ विकास की एक परियोजना का लोकार्पण और एक का शिलान्यास करेंगे। इनमें से एक परियोजना घंटाघर में अमर बलिदानी बंधु सिंह के नाम पर बने मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण…
चौरी-चौरा/गोरखपुर । ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में आज चौरी चौरा विधानसभा के सिंघोड़वा घाट पर पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर l विरोध प्रदर्शन किया गया। काली शंकर यदुवंशी ने ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि सिंघोड़वा घाट का पीपा पुल अपनी बदहाली के अंतिम चरण में है। पुल के अप्रोच प्लेट गायब होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। उन्होंने…
श्री बालाजी मंदिर तारामंडल गोरखपुर में आज श्री हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस महा आयोजन में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। अब तक हुए सभी कार्यक्रमों को इस महान जन्म उत्सव कार्यक्रम ने पीछे छोड़ते हुए अपार संख्या में भक्त जनों का तांता लग रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी तारामंडल वासी एवं बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने सभी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। बालाजी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे जय बालाजी सरकार की।
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेवरही स्थित लोकमान्य इंटर कॉलेज परिसर में बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीवन ज्योति जागृति मिशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं परिवारजनों को सम्मानित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व विधायक पं० नन्दकिशोर मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में इन वीर सपूतों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया…
गोरखपुर। 15 मार्च को आयोजित इस सफलतम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के माल्यार्पण ,दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू होकर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मेयर डॉ सत्या पाण्डेय जी थीं। साथ ही राष्ट्रीय सचिव आशा मिश्रा,गुरु,प्रांत अध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष आभा पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष नीता दूबे के साथ कई स्तरीय कलाकार जैसे सारिका शर्मा,सरिता मिश्रा,अणिमा ,प्रमिला दूबे,नीलम तिवारी,वंदना मिश्रा,अद्विका दूबे,अश्विनी दूबे,जयश्री द्विवेदी,चंद्रलेखा मणि आदि बहनों ने गीत और कविता से सभा को आनंद से सराबोर किया। अंत में मसाने की होली का अलग अंदाज़ सभी को कुर्सी छोड़ नृत्य करने पर…
गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर तारामंडल गोरखपुर में हर माह की भांति इस माह भी बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी तिवारी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्थापना दिवस मनाया गया। उपाध्यक्ष अमीतेश्वर कुमार दुबे सचिव आशुतोष कुमार सिंह एवं बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपार संख्या में भक्तगणों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। उपाध्याय अमितेश्वर कुमार दुबे कुमार दुबे बबलू ने बताया निरंतर स्थापना दिवस मनाने की श्रृंखला जारी रहेगी। सभापति पांडे, के के त्रिपाठी, कामाख्या नारायण सिंह, रितेश त्रिपाठी छोटू, विनय पांडे का मुख्य योगदान…
नई दिल्ली / मेरठ। 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “रोड सेफ्टी अवेयरनेस” विषय पर एक विशेष “वुमेन्स डे सेलिब्रेशन राइड” का आयोजन किया गया। यह राइड राजघाट (नई दिल्ली) से मेरठ स्थित मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एमएसएम) तक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य जिम्मेदार वाहन संचालन को बढ़ावा देना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में महिलाओं के सम्मान का संदेश प्रसारित करना था। इस कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण मास्टर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एमएसएम) द्वारा एड्यूएक्स मेरठ, इन्फॉर्मेटिक्स रेटिंग्स तथा एस.पी.ओ.डब्ल्यू.ए.सी के सहयोग से किया गया। इस पहल का नेतृत्व वर्ष 1982 से सक्रिय…
गोरखपुर: एम्स गोरखपुर के चिकित्सकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सर्वाइकल वर्टिब्रा से उत्पन्न एंटीरियर सर्वाइकल ऑस्टियोफाइट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। ऐसे मामलों की घटनाएं लगभग 1% पाई जाती हैं। सामान्यतः यह हड्डी का उभार छोटा होता है और अधिकांश मामलों में कोई लक्षण उत्पन्न नहीं करता, लेकिन कुछ मामलों में यह बढ़कर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। यह 68 वर्षीय मरीज़ को लगभग 1 वर्ष से खाने में दिक्कत थी जो धीरे-धीरे बढ़ती गयी। हाल के समय में मरीज को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। स्थिति गंभीर होने पर मरीज की सांस की नली…
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व वरिष्ठ पत्रकारों ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन की आगामी योजनाओं और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। भेंट के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में समलित होने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा, सम्मान और कार्य के बेहतर माहौल जैसे…
