Author: Shishir Srivastava

गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर (निकट सेल टैक्स ऑफिस) तारामंडल, गोरखपुर में आज भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अपार संख्या में भक्तगणों ने देर रात्रि तक प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्यगण और सभी तारामंडल वासीयों के सहयोग से यह महा आयोजन सफल हुआ। ब्राह्मण परिवार की तरफ से मुख्य रूप से बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्याय अमितेश्वर कुमार दूबे ‘बबलू’, संयुक्त सचिव कृष्णकांत त्रिपाठी, सभापति पांडे, अनिरुद्ध पांडे, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, शक्ति दुबे, तारकेश्वर पांडे, संतोष त्रिपाठी, आशीष तिवारी, अमित शुक्ला…

Read More

गोरखपुर, 17 अप्रैल, 2026। संत निरंकारी सत्संग भवन सूरजकुंड गोरखपुर के मीडिया सहायक सत्येंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रकट होता है। यह वही स्थिति है जहाँ समस्त भेदभाव स्वतः विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’…

Read More

चौरी-चौरा / गोरखपुर। आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में चौरी-चौरा नगर पंचायत के व्यापारियों और सभासदों ने 147B रेलवे ओवर ब्रिज को ‘Y’ मॉडल में बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि वर्ष 2021 में उनके द्वारा शहीद स्मारक के सामने 13 दिनों तक किए गए कड़े संघर्ष और धरने के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने इस ओवरब्रिज के लिए बजट पास किया था। कालीशंकर ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत बजट ‘Y’ मॉडल के लिए…

Read More

“भटहट से राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण लगभग पूरा” “करीब 12 किमी लंबे भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग पर आई है करीब 690 करोड़ रुपये की लागत” संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव। गोरखपुर, 13 अप्रैल। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से नए प्रतिमान गढ़ रहे गोरखपुर में एक और फोरलेन सड़क बनकर लगभग तैयार है। भटहट से बांसस्थान तक करीब 12 किमी लंबाई वाले इस फोरलेन सड़क पर ही प्रदेश का पहला राज्य आयुष विश्वविद्यालय स्थापित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे आयुष विश्वविद्यालय तक जाने को स्थानीय लोगों और दूरदराज…

Read More

संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव। बिलासपुर में आयोजित NFIR के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के रेल कर्मचारियों ने अपनी एकता दिखाई। संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। प्रमुख पदाधिकारियों का संबोधन :- श्री गुमान सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, NFIR): उन्होंने केंद्र सरकार को सीधी कहा कि “न्यू पेंशन स्कीम” के नाम पर कर्मचारियों के साथ छल किया गया है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और रेलवे में खाली पड़े 2 लाख से अधिक पदों को तुरंत भरने की मांग की। *डॉ. एम. राघवैय्या (जनरल सेक्रेटरी, NFIR):* उन्होंने सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए…

Read More

“प्रशिक्षित मनुष्य सशक्त समाज के लिए उपयोगी :- प्रो. डॉ सुषमा पाण्डेय”  “स्काउट गाइड ट्रेनिंग से फर्स्टएड की बेसिक नॉलेज – डॉ चमन राय” “समन्वय का भाव पैदा करती है सर्वधर्म प्रार्थना – अजय बजरंगी” गोरखपुर। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान गोरखपुर के डीएलएड में सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल मोहित कुमार के निर्देशन में चल रहे पंचदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का विधि विधान से हुआ समापन। इस अवसर पर प्रशिक्षक लीडर ऑफ़ द कोर्स सहायक लीडर ट्रेनर अजय गुप्ता बजरंगी सहयोगी प्रशिक्षिका लाजो रानी ने प्रशिक्षु अध्यापकों को स्काउट…

Read More

गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर, (निकट सेल टेस्ट ऑफिस) तारामंडल, गोरखपुर में हर माह की भांति आज भी मनाया गया स्थापना दिवस। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ ने बताया कि 9 मई 2025 को बालाजी मंदिर स्थापित हुआ था। उसी समय बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी जी यह संकल्प लिया था कि हर माह मंदिर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसी श्रृंखला में आज बालाजी दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन आशुतोष सिंह की तरफ से किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्यों…

Read More

एमजीयूजी की प्रवेश समिति की बैठक में उप कुलसचिव ने साझा की जानकारी एमपीआईटी संग मिलकर एआई के बड़े अभियान पर कार्यरत है एमजीयूजी इस साल शुरू हो रहे फोरेंसिक साइंस, एग्री बिजनेस, जेनेटिक्स, हेल्थकेयर और ई कॉमर्स के कई डिग्री व पीजी कोर्स सभी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित गोरखपुर, 8 अप्रैल। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बनने जा रहा है जहां इस शैक्षिक सत्र से सभी कोर्स (पाठ्यक्रम) एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंटीग्रेटेड कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर विश्वविद्यालय…

Read More

खजनी/गोरखपुर। सिंचाई विभाग के सरयू नहर खंड प्रथम, गोरखपुर से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने विभागीय कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ सहायक प्रबुद्ध चंद्र के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को “सुनियोजित, संदिग्ध और साजिशन तैयार” माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व और वर्तमान में प्राप्त कई शिकायतों का प्रारूप, भाषा शैली और यहां तक कि संलग्न फोटो भी लगभग एक जैसे पाए गए हैं। इससे यह आशंका मजबूत हुई है कि शिकायतें किसी एक ही स्रोत से…

Read More

गोरखपुर। All India Institute of Medical Sciences Gorakhpur के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 65 वर्षीय पुरुष मरीज के 5 सेमी के बड़े किडनी स्टोन को लेप्रोस्कोपी तकनीक से सफलतापूर्वक निकाल दिया। यह जटिल सर्जरी न केवल तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण थी, बल्कि इसने संस्थान में उन्नत सर्जिकल क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया। मरीज वर्तमान में स्वस्थ है और तेजी से रिकवरी कर रहा है। मरीज OPD में Dr Dharmendra Kumar Pipal (एसोसिएट प्रोफेसर, सामान्य शल्य चिकित्सा) के पास बाईं ओर कमर (flank) में रुक-रुक कर दर्द तथा बीच-बीच में पेशाब में खून…

Read More