Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीएटीसी -157 के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व फायरिंग का कौशल
- धर्म, सेवा और ज्योतिष के पुरोधा बाबा शक्ति नाथ जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
- 21 जून 2026: भारत में होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन
- एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.09 लाख की कथित ठगी
- आज का राशिफल 20.06.2026
- अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ेंगे कैडेट, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 का शुभारंभ
- भरत तिवारी मुठभेड़ मामला: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- आज का राशिफल। 19.06.2026
Author: वेद प्रकाश यादव
वेद प्रकाश यादव -व्यूरो प्रभारी गोला, गोरखपुर. क्षेत्र में अवैध और मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों पर शुरू हुई कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। शुरुआती दो दिनों की सख्ती के बाद शिक्षा विभाग की मुहिम धीमी पड़ती नजर आ रही है, जिससे ‘शिक्षा माफिया’ एक बार फिर सक्रिय होने के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में खंड शिक्षा अधिकारी (एसडीआई) उदय शंकर राय द्वारा एसडी मेमोरियल स्कूल, पकड़ी और अतरौरा स्थित एजेएम पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए थे। जांच में इन विद्यालयों में मान्यता से अधिक कक्षाएं…
एसडी मेमोरियल और एजेएम पब्लिक स्कूल में नियमों का उल्लंघन मिला, जांच अभियान जारी गोला, गोरखपुर।शिक्षा विभाग ने मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने और अवैध रूप से चल रहे विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी (एसडीआई) गोला उदय शंकर राय ने मंगलवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पकड़ी स्थित एसडी मेमोरियल स्कूल में अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि विद्यालय को केवल कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त है, जबकि मौके पर कक्षा नौ के छात्र पढ़ते…
बड़हलगंज थानाध्यक्ष के बदले बयान से उठे सवाल, 15 दिन तक शिकायत दबाने का आरोप गोला, गोरखपुर।गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने दोहरी नागरिकता और हवाला कारोबारियों से जुड़े गंभीर प्रकरण में लगभग 15 दिन पहले बड़हलगंज थानाध्यक्ष को सूचना पत्र दिया था, लेकिन न तो उसकी शिकायत पर पारदर्शी कार्रवाई की गई और न ही उसे जन सुनवाई की पर्ची उपलब्ध कराई गई। अब जब मामला मीडिया तक पहुंचा, तो थानाध्यक्ष द्वारा कथित रूप से दिए गए बदले हुए बयान…
गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र के सिधूआपार स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब पंप मैनेजर पर लाइन में खड़े ग्राहकों की अनदेखी कर जबरदस्ती नोजल छीनकर एक गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का आरोप लगा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पंप पर पहले से काफी भीड़ लगी हुई थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गाड़ी आकर खड़ी हुई, जिसके बाद मैनेजर ने कथित तौर पर कर्मचारियों से नोजल लेकर उस वाहन में पेट्रोल भरवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस ग्राहक ने 1000 रुपये…
पांचवीं और आठवीं की अनुमति पर दसवीं-बारहवीं तक कक्षाएं, जर्जर बसों में सफर—जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठे प्रश्न गोला,गोरखपुर. जनपद के गोला तहसील के गोला, बड़हलगंज और उरुवा में निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय अधिवक्ताओं और अभिभावकों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्यालय या तो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं या फिर निर्धारित मानकों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है. मान्यता पांचवीं और आठवीं तक, पढ़ाई दसवीं-बारहवीं तक सूत्रों का दावा…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। उपनगर गोला में एक निजी प्रसव केंद्र पर डिलावरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब पढ़िए पूरा मामला….. जानकारी के अनुसार, गोला थाना क्षेत्र के खिरकीटा दीगर गांव निवासी लाली देवी(28), पत्नी रमेश गौड़, को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उन्हें गोला थाने के पास स्थित एक निजी आवास पर ले गए, जहां एक महिला द्वारा प्रसव कराया जाता है। यहीं पर डिलीवरी हुई और नवजात शिशु स्वस्थ बताया जा रहा है।…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोला बाजार। लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कक्षा 10वीं के छात्र- छात्राओं के लिए ‘गुडलक यह आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं की सफलता की कामना के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जहां उत्साह का माहौल था, विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता वर्मा ने व रेवरेण्ट डी के सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने परीक्षा के तनाव को दूर करने और आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्त्वपूर्ण मंत्र दिए। उन्होंने कहा परीक्षा केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि आपके परिश्रम और धैर्य की…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला में उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 94 शिकायतें दर्ज की गई । इनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश के साथ सौंपा गया। समाधान दिवस में विभिन्न गांवों और नगर से आए फरियादियों ने बिजली, जमीन, आवास, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और राशन वितरण से जुड़ी समस्याएं प्रस्तुत की। सरैया निवासी अशोक कुमार ने बिजली बिल में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। अकोल्हा निवासी बृजनाथ ने…
गोलाबाजार।चिल्लूपार के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के लिए एक रोडमैप और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध स्थिर शासन का प्रतिबिंब बताया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अस्मिता चन्द ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह साबित कर दिया है कि केवल एक स्थिर सरकार ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकती है।यह बजट युवा और महिला सशक्तिकरण,रोज़गार सृजन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित है।उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश के माध्यम से दीर्घकालिक विकास पर ध्यान…
15 दिन से भटकती रही महिला, सीओ ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेशगोला पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवालब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति” के तहत प्रतिबद्ध है। नीतियों का मुख्य फोकस अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’, जैसी भागीदारी बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाना है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की प्रमुख महिला नीतियां और पहलें: सुरक्षा और जीरो टॉलरेंस: महिलाओं के प्रति अपराधों में सख्त कार्यवाही, और यौन अपराधों के त्वरित निपटारे में 98.60% सफलता के साथ यूपी को रोल मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है। परंतु उपरोक्त सरकार की…
