Author: वेद प्रकाश यादव

               ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेहरीभार अंतर्गत ग्राम कुसहां निवासी शिवप्रसाद (50 वर्ष) पुत्र स्व.रामलाल की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। पोखरे से चौबीस घंटे बाद बरामद हुआ शव। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद गांव के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित चनऊ पोखरे के पास प्रतिदिन की भाँति शौच के बाद पोखरे के किनारे पहुंचे, तभी उनका पांव फिसल गया और वह पोखरे में गिर गये और डूब गए। पोखरे में सिंघाड़ा होने की वजह से बाहर निकलना…

Read More

                      ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार _भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर से वाराणसी सड़क मार्ग से जाते समय 7 जनवरी को गगहा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत करने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. ब्लाक प्रमुख गगहा शिवाजी चन्द की अध्यक्षता में गगहा मंडल व जानीपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मुख्यालय गगहा पर की गयी बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य संतोष चंद कौशिक,…

Read More

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार_ गगहा थाना एरिया के रकहट चौराहे पर रविवार की रात हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकान का सामान खाक हो गया.दुकान के मालिक प्रवीण पांडेय पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगो पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है. रकहट चौराहे पर स्थानीय निवासी प्रवीण उर्फ बंटी की दुकान है.रविवार रात करीब ग्यारह बजे दुकान से धुंआ उठता देख किसी ने दुकान मालिक को दी. सूचना के बाद जुटे ग्रामीण किसी तरह आग को बुझाया. आग से दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया.सूचना पाकर 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची…

Read More

            ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार_ गगहा क्षेत्र के रावतपार में सोमवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं की सहभागिता देखने को मिली. सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप कुमार शाही उर्फ मुन्ना शाही ने की.मातृशक्ति के रूप में सुमनलता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि कबीर मठ के संत श्रीनिवास जी एवं जिला संघ चालक श्रीनिवास शाही जी मंचासीन रहे. सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह विभाग कार्यवाह करुणेश जी ने अपने…

Read More

             ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला बाजार के वार्ड नंबर 18 सरयू नदी को प्रदूषित किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत के शौचालय सफाई वाहन से गंदगी सीधे सरयू नदी में डाली जा रही है। खुलेआम हो रहे कार्य से नदी की स्वच्छता और पवित्रता पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला नगर पंचायत प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की जानकारी में हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों के अधिशासी अधिकारी…

Read More

                 ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला बाजार के वार्ड नंबर 18 सरयू नदी को प्रदूषित किये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत के शौचालय सफाई वाहन से गंदगी सीधे सरयू नदी में डाली जा रही है। खुलेआम हो रहे कार्य से नदी की स्वच्छता और पवित्रता पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला नगर पंचायत प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की जानकारी में हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नागरिकों के…

Read More

                  ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार_क्षेत्र के डांडी में चल रहे नव युवक मंगल दल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए लीग मैच में सिधारी की टीम ने बेला को कड़े और रोमांचक मुकाबले में पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शक अंत तक रोमांचित रहे। मैच में बेला की टीम ने टांस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 62रन बनाई और 63 रन का विजय लक्ष्य लेकर उतरी और शुरुआत की और दबाव बनाने का…

Read More

                ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। इस मौके पर गौतम बुद्धा सेवा समिति के सदस्यों व बतौर मुख्य अतिथि विशाल सैनी विशिष्ट अतिथि पूर्व जिपंस गब्बूलाल कन्हैया लाल व समिति के अध्यक्ष रणविजय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज हम सभी यहा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उनको याद करते हुए नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। सावित्रीबाई फुले केवल भारत की पहली महिला शिक्षक ही नहीं बल्कि एक महान समाज सुधारक और नारी मुक्ति की प्रणेता थीं….. उन्होंने उस समय लड़कियों की शिक्षा की…

Read More

            ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। बांसगांव के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रदीप सिंह ने बुधवार को नगर स्थित पशु आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पशु आश्रय केंद्र में वर्तमान में कुल 72 पशु संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आश्रय केंद्र में मौजूद सभी पशु पूर्णतः स्वस्थ थे तथा उनके लिए चारा, पानी और दाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। इसके…

Read More

                  ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।बांग्लादेश में हिंदुओं का मारा जाना ठीक नहीं है। हम संस्कार और संस्कृति भूल रहे हैं इसी कारण हिंदुओं की दुर्दशा हो रही है। आज हिंदुओं को इकट्ठा होने की जरूरत है तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। हम सनातन राष्ट्र की ओर बढ़े। राम जन्मभूमि की तरह ही कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण हो। ये बाते हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने कही। वे शनिवार को गोला कस्बा के वी एस ए वी इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में लोगों को…

Read More