ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार _भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर से वाराणसी सड़क मार्ग से जाते समय 7 जनवरी को गगहा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत करने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं जिसके लिए कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है. ब्लाक प्रमुख गगहा शिवाजी चन्द की अध्यक्षता में गगहा मंडल व जानीपुर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक मुख्यालय गगहा पर की गयी बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता विभ्राट चंद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य संतोष चंद कौशिक, मंडल अध्यक्ष अजीत वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष चंद,विनय कुमार शुक्ल, हरिओम सिंह, शैलेन्द्र त्रिवेदी, कौशल दूबे, अभिषेक सिंह सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न चौराहों पर तैयारी करने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंकज चौधरी का यह दौरा गगहा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और वे उनका भव्य स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.
बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, और वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे.