उत्तर प्रदेश में अब छह महीने तक धरना प्रदर्शन और हड़ताल पर अनिवार्य रूप से पाबंदी लगा दी गई. ये आदेश प्रमुख सचिव एम देवरराज ने जारी किया है. यह आदेश उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण अधिनियम, 1966 की धारा तीन की उपधारा के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके जारी किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों के सात दिसंबर को हड़ताल के ऐलान के बाद योगी सरकार ने ये फैसला लिया है. यूपी सरकार ने हड़ताल पर छह महीने की रोक लगाने के एसेंशियल सर्विसेस मेंटनेंस एक्ट या ESMA का प्रयोग किया है. ये नियम राज्य सरकार के सभी विभागों, निगमों और कॉरपोरेशन पर लागू होगा.
Trending
- गोरखपुर में तोता तस्करी का भंडाफोड़, STF और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 25.05.2026
- कर्म, भक्ति और उपासना का संगम हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- अवैध खनन का वीडियो वायरल, रील बनाकर खनन माफियाओं ने प्रशासन को दी खुली चुनौती
- प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- श्री बालाजी दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा
- आज का राशिफल 24.05.2026
- बालजागृति समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

