बस्ती । रिपोर्ट
बबुंदर यादव बस्ती
प्रदेश के चरागाहों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त = महेश शुक्ला राज्य मंत्री
बस्ती। बस्ती सर्किट हाउस पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश में सभी चरागाहों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। जल्द ही इस बारे में संबंधित विभाग से बात कर कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे गोवंशों को हरा चारा हो उपलब्ध हो सकेगा। महेश शुक्ला ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री गोवंश के संवर्धन को लेकर बहुत ही संवेदनशील है हम लोगों की बैठक बुलाकर उन्होंने निर्देशित किया है कि जहां पर गोवंश संरक्षित हैं। वहां का दौरा करें वहां जो कमियां है उसको ठीक करें, उसके हरे चारे की व्यवस्था करें, रखरखाव की व्यवस्था और जो किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं उन गोवंशों को आश्रय स्थल तक ले जाएं, साथ ही साथ किसानों से जनजागरण अभियान के जरिए गोवंशों को किसानों के खूंटे तक पहुचाया जाएं ताकि उनका संवर्धन हो सके, महेश शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि किसानों को गोवंश पालन करने के लिए ₹1500 प्रतिमाह पोषण के लिए दिए जाएंगे, एक किसान 4 गोवंश को रख सकता है जिसके लिए उन्हें ₹6000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। महेश शुक्ला ने कहा कि गौशालाओं को उत्पादक व आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में भी हमारी सरकार कार्य करेगी।
Trending
- श्रीबालाजी मंदिर में महाअनुष्ठान का दूसरा दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न
- आज का राशिफल 10.05.2026
- आधार कार्ड की समस्या पर फूटा गरीबों का दर्द, राष्ट्रपति से गुहार
- धूमधाम से मनाया गया बालाजी मंदिर स्थापना दिवस
- बाल जागृति संस्थान द्वारा मदर्स डे की पूर्व संध्या पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
- गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में निःशुल्क डेंटल कैंप, 100 पत्रकारों के दांतों की हुई जांच
- शिक्षा बचाओ अभियान” का ऐलान: ठकुराई गुट के 63वें प्रांतीय महाधिवेशन का भव्य समापन
- बडहलगंज में फर्जी बैंकिंग का बड़ा खुलासा: संचालकों ने खड़ी की करोड़ों की अकूत संपत्ति

