भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हस्ती फ़िल्म प्रोड्यूसर उर्मिला संजय गुप्ता नये साल में नई पहल करते हुए ‘भोजपुरी गौरव सिनेमा अवार्ड’ का आयोजन गोरखपुर में करने वाले हैं।
यह खबर देकर उन्होंने फिल्मी गलियारों में सनसनी फैला दिया है। बता दें कि बाबा गोरक्षनाथ जी की असीम कृपा से उर्मिला संजय गुप्ता ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें से एक भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव अभिनीत सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ भी है। इसके अलावा उन्होंने बहुत सारी फिल्मों का निर्माण किया है। वे कुछ फिल्में व वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
इसी श्रृंखला में जल्द ही अम्बे फिल्म्स – उर्मिला संजय गुप्ता व अखिलेश राय की प्रस्तुति ‘भोजपुरी गौरव सिनेमा अवार्ड’ का आयोजन उत्तर प्रदेश की पावन नगरी गोरखपुर में बिग लेबल किया जाएगा, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के दिग्गज सितारे शामिल होंगे, जिनकी मौजूदगी से गोरखपुर सज उठेगा। यह आयोजन न केवल कला और सिनेमा का उत्सव होगा, बल्कि उन कलाकारों के लिए एक प्रेरणा भी होगा, जो भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। इसमें फ़िल्म की हर कैटेगरी का अवॉर्ड ज्यूरी की निर्णायक टीम द्वारा चयन करके दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म निर्माता उर्मिला संजय गुप्ता के प्रोडक्शन हाउस अम्बे फिल्म्स बैनर के तले बनाई गई भोजपुरी फिल्में खेसारी लाल यादव स्टारर ‘दीवानापन’, अरविंद अकेला स्टारर ‘कल्लू कृष्णन’, ‘भुलक्कड़’, राज यादव स्टारर ‘जैसी मर्जी राम की’, लाडो मद्धेशिया अभिनीत ‘चल मेरे भाई’ रिलीज हो चुकी हैं। वहीं बतौर प्रोड्यूसर संजय गुप्ता की मेरी माँ के बराबर कोई नहीं, सिंधौरा, जब तक पूरे ना हो फेरे सात, छठ, लव यू शंकर आदि फिल्में आने वाली हैं। साथ ही उनकी वेब सीरीज कोयला की शूटिंग जल्द ही स्टार्ट होने वाली है।