छात्रो कोआगे बढ़ने में सहायक होगा टैबलेट-राजेश त्रिपाठी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)
गुरूकुल संस्थान समूह ददरी में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण व टैबलेट वितरण करते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र को सशक्त बनना है तो उसे समर्थ बनना पड़ेगा और समर्थ बनने के लिए शिक्षा को संस्कारयुक्त बनाना होगा। शिक्षा ही व्यक्ति मे संस्कार, राष्ट्र के मुद्दों से जुड़ाव व समपर्ण का भाव पैदा करने का सशक्त माध्यम है।
विधायक श्री त्रिपाठी कछारांचल मे स्थित गुरूकुल शिक्षण संस्थान समूह ददरी के बाबू अनिरुद्ध शाही गुरूकुल आईटीआई के 66 छात्रों को टैबलेट वितरण और बीएएसजी इंटर कालेज में स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के बाद संबोधित करते हुए कि शिक्षकों को बदलते परिवेश में तकनीकी दृष्टि से भी आगे बढ़ते रहना होगा। इसमें छात्र/छात्राओं को दिया जा रहा टैबलेट काफी सहायक हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत गुरूकुल आईटीआई में डेमेस्ट्रीक इलेक्ट्रीशियन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 25 छात्रों को भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक जयप्रकाश शाही ने किया। संचालन शिक्षिका पुष्प लता सिंह (अम्मा)ने किया। लखनऊ कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनय शाही ने आगंतुक का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख राम अशीष राय, निदेशक डॉ बिपिन शाही, प्रशांत शाही, अरविंद उर्फ बबलू सिंह, दिग्विजय राय, अखंड शाही, विनय तिवारी, शिवाजी सिंह, डॉ संदीप राय,अंगद निषाद सहित छात्र/छात्राएं मौजूद थी।ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

